एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga Song: रिलीज हुआ 'हर घर तिरंगा' सॉन्ग, अमिताभ बच्चन से विराट कोहली समेत ये सितारे आए नजर

Har Ghar Tiranga Song Released: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा सॉन्ग रिलीज किया जा चुका है. जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर विराट कोहली तक कई हस्तियां शामिल हैं.

Har Ghar Tiranga Song Out Now: भारत देश की आजादी के 75वें साल के शुभ अवसर को मद्देनजर रखते हुए अमृत महोत्सव का चलन शुरू हो गया है. जिसके तहत हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हर घर तिरंगा के संकल्प की घोषणा की थी. ऐसे में अब हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है. इस तिरंगा एंथम गाने में आपको हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सहित कई नामी हस्तियां नजर आएंगी. 

हर घर तिरंगा सॉन्ग हुआ रिलीज

गौरतलब है कि पीएम मोदी के एलान के बाद हर तरफ हर घर तिरंगा की मुहिम तेज हो गई. जिसके आधार पर फिल्मों सितारों संग कई नामी हस्तियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस बीच हाल ही में अमृत महोत्सव नाम के ट्विटर हैंडल पर हर घर तिरंगा गाने को रिलीज कर दिया गया है. 4 मिनट 22 सेकेंड के इस गाने में आपको हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ खेल जगत के सितारों की झलक देखने को मिलेगी. गाने की शुरुआत में आपको अमिताभ बच्चन नजर आएंगे, उसके बाद टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली तिरंगा का मान बढ़ाते हुए दिखाई देंगे. इनके अलावा साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए हर घर तिरंगा गाते हुए नजर आएंगे. 

अक्षय, अजय और अनुपम ने बढ़ाई रौनक

इन दिग्गजों के अलावा आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनुपम खेर और अजय देवगन (Ajay Devgn) तिरंगा को हाथ में लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश देश का मान बढ़ाती हुई नजर आएंगे. तिरंगा एथंम इस गाने में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल (KL Rahul) की मौजूदगी ने भी काफी रौनक बढ़ाई है. आशा भोंसले की आवाज मे इस गाने में जान फूंकने का काम किया है. वहीं देश के सभी क्षेत्रों के कल्चर ने भी इस बेहतरीन गाने की शोभा का बढ़ाया है. 

Mithilesh Chaturvedi Passes Away: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, हार्ट संबंधी समस्या से रहे थे जूझ

Anushka Sen कर रही हैं 20वां बर्थडे सेलिब्रेट, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर उड़ाए फैंस के होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों हुआ?' फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ, बोले- 'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है'
'मुझ पर हमला क्यों हुआ?' फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
ताइवान के राजदूत मुमिन चेन को पसंद आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', आमिर-शाहरुख को लेकर कही ये बात
ताइवान के राजदूत मुमिन चेन को पसंद आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', आमिर-शाहरुख को लेकर कही ये बात
कृति सेनन की रैंप वॉक ने जीता दिल, शाही अंदाज ने खींचा ध्यान
कृति सेनन की रैंप वॉक ने जीता दिल, शाही अंदाज ने खींचा ध्यान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget