एक्सप्लोरर

Mithilesh Chaturvedi Death: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, दोबारा हार्ट अटैक आने से गई जान

Mithilesh Chaturvedi Death: बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है. उन्होंने 4 अगस्त को तड़के सुबह आखिरी सांस ली.

Mithilesh Chaturvedi Passes Away: बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. फैंस एक गम से बाहर नहीं आ पाते हैं कि उन्हें दूसरा झटका लग जाता है. दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी (Mithilesh Chaturvedi) का निधन हो गया है. 'कोई मिल गया', 'गदर', 'बंटी और बबली' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके मिथिलेश चतुर्वेदी ने 4 अगस्त की सुबह मुंबई में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल की बीमारी के चलते मिथिलेश का निधन हुआ है. आज सुबह 4.00 बजे मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया.  

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद ने की है. आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने मिथिलेश की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया. भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
Mithilesh Chaturvedi Death: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, दोबारा हार्ट अटैक आने से गई जान

दोबारा आया था हार्ट अटैक

फिल्म और टीवी कलाकार मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने कहा, "बाबूजी को 10 दिन पहले हार्ट अटैक आया था जिसके चलते हमने उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था. पिछले 2-3 से उन्हें पहले से बेहतर महसूस हो रहा था, मगर आज तड़के 4.00 बजे के करीब उन्हें फिर से हार्ट अटैक आया और वो हम सबको छोड़कर चले गये."

आशीष चतुर्वेदी ने बताया, "बाबूजी को 10 दिन पहले हार्ट अटैक आने से पहले किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी. वो पूरी तरह से ठीक थे और अपने काम में व्यस्त रहा करते थे. इलाज के दौरान कल रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उनके किडनी भी इंफेक्ट हो गयी थी, जिसके चलते वो डायलिसिस पर थे".

दिवंत मिथिलेश चतुर्वेदी के दामाद ने एबीपी न्यूज़ से उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "फिलहाल बाबूजी का शव अस्पताल में ही है. अभी अंतिम संस्कार का सही समय बताना संभव नहीं है, मगर उनका अंतिम संस्कार वर्सोवा के श्मशान भूमि में 3.00 से 4.00 बजे के बीच किया जा सकता है."

मिथिलेश चतुर्वेदी कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया, सनी देओल के साथ गदर जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई टीवी शो और एड में काम किया है. वह पटियाला बेब्स में नजर आए थे. इसके अलावा वह वेब शो स्कैम में राम जेठमलानी के किरदार में नजर आए थे. वह आखिरी बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो-सिताबों में नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: कपड़े चोरी करके पहनती हैं Priyanka Chopra! खुद खोला अपनी इस बुरी आदत का राज

जब शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं Kareena Kapoor, प्रेग्नेंसी के दौरान काम करते हुए जवाब दे गई थी हिम्मत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget