एक्सप्लोरर

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?

अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है और गले में खराश या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इसकी वजह हवा में मौजूद प्रदूषण हो सकता है. जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके.

मौसम बदलने के साथ खांसी और सर्दी-जुकाम की परेशानी आम है, लेकिन अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है और गले में जलन भी महसूस होती है, तो इसकी वजह वायु प्रदूषण भी हो सकता है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और छोटे-छोटे हानिकारक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचते हैं. इससे गले और सांस की नली में जलन होने लगती है. खासकर उन इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती है, जहां गाड़ियों का धुआं, निर्माण कार्य की धूल और दूसरी वजहों से हवा की गुणवत्ता खराब रहती है. ऐसे में खांसी को लगातार नजरअंदाज करना ठीक नहीं है.

बार-बार खांसी और खराश 

अगर आपको दिन में कई बार खांसी आती है या गले में बार-बार खराश महसूस होती है तो इसके पीछे वायु प्रदूषण  वजह हो सकती है. हवा में मौजूद धूल और धुएं के कण सांस की नली में जलन पैदा करते हैं. इसके कारण सूखी खांसी, गले में खुजली और बार-बार गला साफ करने की जरूरत महसूस होती है. कुछ लोगों को नाक में जलन, छींक और आंखों में पानी आने जैसी परेशानियां भी होती हैं.  

यह भी पढ़ें : अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?

सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न

प्रदूषित हवा का असर केवल गले तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह फेफड़ों को भी प्रभावित करता है. ज्यादा प्रदूषण के संपर्क में आने पर कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की शिकायत होती है. अस्थमा या सांस से जुड़ी दूसरी बीमारियों से परेशान लोगों में ये लक्षण ज्यादा नजर आते हैं. अगर बाहर निकलने के बाद खांसी या सांस लेने की परेशानी बढ़ जाती है, तो हवा की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है. सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो या सीने में तेज दर्द हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लें.

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

वायु प्रदूषण से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आपके इलाके में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है, तो बाहर निकलने से पहले हवा की गुणवत्ता की जानकारी लें और जरूरी न होने पर लंबे समय तक बाहर रहने से बचें. बाहर जाना जरूरी हो, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं. घर में धूल जमा न होने दें और धुएं से बचें. पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, लेकिन ध्यान रखें कि पानी पीने से प्रदूषण का असर खत्म नहीं होता. अगर खांसी लगातार बनी रहती है, या बढ़ती जा रही है या उसके साथ बुखार और सांस लेने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से जांच करवाएं.

यह भी पढ़ें : क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

Discription: बार-बार खांसी और गले में खराश प्रदूषण के कारण हो सकती है. अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे या सांस लेने में परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget