एक्सप्लोरर

कांग्रेस के समर्थन में प्रचार के लिए सड़कों पर उतरे 'पुष्पा'! क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Allu Arjun Deepfake Video: अल्लू अर्जुन डीपफेक का शिकार हो गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कांग्रेस का प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

Allu Arjun Deepfake Video Viral: पिछले काफी समय से भारत में डीपफेक का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है. कई सितारे डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं और अभी भी यह थमा नहीं है. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और रणवीर सिंह भी इससे बच नहीं पाए हैं. जिसके बाद दोनों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी. अब खबर आ रही है कि पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन भी डीपफेक का शिकार हो गए हैं. अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर डीपफेक की बात कही जा रही है.

वायरल हो रही अल्लू अर्जुन की क्लिप
लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं और नेताओं की रैलियों में सेलिब्रिटीज के प्रचार के वीडियो सामने आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक वीडियोज की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. कुछ मशहूर हस्तियों के भी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कि दावा किया जा रहा है कि वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं. चुनाव के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए इस तरीके के हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अब अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के लिए चुनाव का प्रचार कर रहे हैं. हालांकि बाद में पता चल गया कि इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया था और यह फेक है. 

खुली कार में प्रचार के लिए निकले अल्लू
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन एक खुली कार में खड़े हैं. उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना है और गले में कांग्रेस के प्रचार का निशान है. वह लोगों के सामने हाथ हिलाते हैं और बगल में उनकी पत्नी स्नेहा खड़ी हैं. अल्लू अर्जुन के आसपास और भी कई लोग नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उस रोड शो में भी भीड़ दिख रही है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अल्लू अर्जुन कांग्रेस के प्रचार के लिए मैदान में हैं.' 

क्या है इस वीडियो का सच?
बता दें कि अल्लू अर्जुन कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह वीडियो न्यूयॉर्क का है. साल 2022 में अल्लू अर्जुन इंडिया डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क गए थे. वहां अल्लू अर्जुन को ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया था. अल्लू अर्जुन ने खुद भी वहां से कई सारे वीडियो शेयर किए थे. सिर्फ इतना ही नहीं न्यूयॉर्क में कपल ने भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने का जश्न भी मनाया था. इसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. 

वर्कफ्रंट की बात करें अल्लू अर्जुन बहुत जल्द पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर और पोस्टर भी रिलीज किए गए हैं. फिल्म की शूटिंग फाइनल स्टेज में है और यह 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: Arti Singh Wedding: आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचे भाई-भाभी, देखें वीडियो और तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', Ram Gopal Varma ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', राम गोपाल वर्मा ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget