एक्सप्लोरर

Akshay Raheja & IP Singh Interview: 'हर गाने की एक लेगेसी है जिसे बनाए रखना है...' बॉलीवुड में रीमिक्स ट्रेंड पर बोले 'चोली के पीछे' के कंपोजर

Akshay Raheja & IP Singh Interview: 'क्रू' के गाने 'चोली के पीछे' के म्यूजिक कंपोजर अक्षय रहेजा और आईपी सिंह ने रीमिक्सि ट्रेंड पर अपनी राय पेश की. उन्होंने मूल गाने की लेगेसी मेंटेन करने की सलाह दी.

Akshay Raheja & IP Singh Interview: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी. फिल्म के गानों ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया. इनमें एक गाना 'चोली के पीछे' भी था जो 1993 की फिल्म 'खलनायक' के गाने का रीमेक था. इस गाने को अक्षय रहेजा और आईपी सिंह ने मिलकर कंपोज किया है.

फिल्म 'क्रू' के गाने 'चोली के पीछे' के म्यूजिक कंपोजर अक्षय रहेजा और आईपी सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए रीमिक्सि ट्रेंड पर अपनी राय पेश की. अक्षय रहेजा ने कहा- 'रीमिक्स होता है, रीमेक होता है और री-इमैजिनेशन होता है. मेरा मानना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है. लेकिन डिपेंड करता है कि आप उसे कैसे करते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

'चोली के पीछे' को लेकर अक्षय रहेजा ने कही ये बात
अक्षय ने आगे कहा- 'अगर मैं चोली की मिसाल दूं, तो किसी ने नहीं सोचा था कि चोली में अचानक एक बहुत ही स्मूथ पंजाबी वोकल्स से गाना शुरू होगा और ये फिर इला अरुण जी और अल्का याग्निक की आवाज में रिवॉल्व हो जाएगा. तो ऐसे स्मार्टली और रिस्पेक्ट के साथ करो तो रीमिक्स अच्छा बनेगा और लोगों ने बनाए भी हैं.'

रीमिक्स बड़ी अच्छी चीज है- आईपी सिंह
आईपी सिंह ने रीमिक्सिंग को बहुत अच्छा बताया. उन्होंने कहा- 'रीमिक्स बड़ी अच्छी चीज है, बहुत सारे गाने, जब मैं 90 में बड़ा हो रहा था, मैंने 70 के रीमिक्स सुन के उन गानों को एक्सप्लोर किया. जब हमने ढूंढा तो पता लगा कि ऐसे गाने भी थे, जो हम नहीं सुन रहे थे. उस समय के साउंड में उन गानों को प्रेजेंट किया गया, तो रिमेक्स अगर अच्छे से किया जाए तो बहुत फायदेमंद चीज है, बहुत अच्छी चीज है और मैं तो इसके हक में हूं हमेशा से हूं और हमेशा रहूंगा.'

आईपी सिंह ने दी गाने की लेगेसी को मेंटेन करने की सलाह
आईपी ने आगे कहा- 'ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में चलन है कि पुराने अच्छे गानों को नए लोगों के लिए एक नए सोनिक स्पेस के साथ पेश करें. एक सेंसिटिविटी के साथ, इस समझ के साथ पेश करें कि इस गाने की एक लेगेसी है. एक ओहदा है इस गाने का जिसको हमें मेंटेन रखना है. तो अगर यह सब सोचकर आप दिल से उसे रीमिक्स कर रहे हैं तो उसमें कोई बुरी बात नहीं है.'

ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' में 'अनुज' की मौत की खबरों के बीच राजन शाही ने की गौरव खन्ना की तारीफ, बताया कैसे कास्ट हुए थे एक्टर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

वीडियोज

Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में 'मोदी-मोदी' की गूंज | PM Modi Speech | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
Earth Oxygen: पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
RBI Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Embed widget