एक्सप्लोरर

नागरिकता विवाद में उलझे अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के हैं सच्चे 'खिलाड़ी', यहां देखिए

बॉक्स ऑफिस पर नए-नए कलाकारों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इन सबमें कुछ खासियतों के चलते अक्षय कुमार को असली 'खिलाड़ी' के रूप में सबसे अलग कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर नए-नए कलाकारों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इन सबमें कुछ खासियतों के चलते अक्षय कुमार को असली 'खिलाड़ी' के रूप में सबसे अलग कर दिया है. सिल्वर स्क्रीन पर एक साल में उनकी कई हिट फिल्में और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना, ये ही वह दो चीजें हैं जो बॉक्स ऑफिस में अक्षय कुमार के सफर को बॉलीवुड के बाकी सुपरस्टार्स से अलग बनाती है.

अक्षय की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिवाशीष सरकार का कहना है, "उनका जबरदस्त अनुशासन, उनकी जीवनशैली और साल में तीन-चार फिल्मों को सख्ती से करने का परिश्रम उन्हें बॉक्स ऑफिस का 'खिलाड़ी' बनाता है."

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ (कंटेंट, डिजिटल और गेमिंग) सरकार ने कहा, "बेशक, उनके पास प्रतिभा है, मार्केटिंग और सबकुछ की समझ है, लेकिन यह सब कुछ उनके अनुशासन के बिना संभव नहीं हो पाता जिसे उन्होंने बनाए रखा है." इसके साथ ही ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा, "अक्षय फिल्मों का चुनाव काफी समझदारी से करते हैं."

साल 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' की सफलता के बाद से ही यह टैग हमेशा अक्षय के साथ रहा. इसके बाद 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'वक्त हमारा है' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों से वह साफ तौर पर एक एक्शन स्टार बन गए.

साल 2000 में कॉमिक फिल्म 'हेराफेरी' से अक्षय ने कॉमेडी के क्षेत्र में कदम रखा जिसके बाद 'गरम मसाला', 'फिर हेराफेरी', 'भागमभाग', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया.

साल 2010 के बाद अक्षय ने कुछ अलग तरह की फिल्मों में भी काम किया जैसे कि 'ओ एम जी-ओ माई गॉड', 'स्पेशल 26', 'हॉलीडे', 'बेबी', 'एअरलिफ्ट', 'रुस्तम' और 'जॉली एलएलबी 2'. 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों से स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई है.

उनकी आखिरी फिल्म केसरी उनकी नौवीं हिट फिल्म है, इस कतार में 'गोल्ड' (102.10 करोड़ रुपये), 'पैडमैन' (78.22 करोड़ रुपये), 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' (132.07 करोड़ रुपये), 'जॉली एलएलबी 2' (117 करोड़ रुपये), 'रुस्तम' (127.49 करोड़ रुपये), 'हाउसफुल 3' (109.14 करोड़ रुपये), 'एअरलिफ्ट' (128.1 करोड़ रुपये) और 'सिंह इज किंग' (89.95 करोड़ रुपये) की कमाई की.

अक्षय को सबसे 'विश्वसनीय' स्टार कहते हुए डिस्ट्रीब्यूटर राजेश थडानी ने कहा, "एक्शन से लेकर कॉमेडी तक और अब देशभक्ति फिल्मों से, अक्षय हमेशा दर्शकों में कौतुहल बनाए रखते हैं कि अब आगे क्या आने वाला है और दर्शकों को इस बात का भी इंतजार रहता है कि अब अक्षय किस नई चीज के साथ आएंगे. अक्षय ने अपने करियर को एक जैसा नहीं रखा."

अक्षय के इस देश के नागरिक होने के सवाल को लेकर जहां कई लोग आगे आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के कुछ दिग्गज कलाकार जैसे कि अनुपम खेर, पूनम ढिल्लों ने भी उनके बचाव में अपनी बात रखी हैं.

पूनम ने ट्वीट किया, "समाज को वापस लौटाने के लिए आप फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. अपने अच्छे काम को जारी रखें और किसी भी तरह से नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी होने न दें. एक कनाडाई नागरिक होना भारत के प्रति आपके भाव और प्रेम को दूर नहीं कर सकेगा."

वहीं अनुपम ने अक्षय से देश के प्रति उनकी वफादारी की सफाई न देने का आग्रह किया है, "आप एक अभिनेता हैं. आपको हर किसी को सफाई देने की आवश्यकता नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
Box Office Collection Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget