एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मर्डर केस को लेकर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- जल्द हो दोषियों को सजा

अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर अक्षय कुमार ने अपनी नाराजगी और दुख जाहिर किया है. अक्षय ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या की बॉलीवुड हस्तियों ने एक सुर में निंदा की और दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय जरूर मिलना चाहिए. इस मामले को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि घटना से वह निराशा और गुस्से में हैं. अक्षय ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘... निश्चित रूप से यह वैसी दुनिया नहीं है जो हम अपने बच्चों के लिये चाहते हैं. ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कड़े दंड की आवश्यकता हैं.’’ अलीगढ़ मर्डर केस को लेकर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- जल्द हो दोषियों को सजा उनकी पत्नी, अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया और केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी से न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. इन सेलेब्स ने भी जताया विरोध  अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत घृणित है और पीड़ित के बारे में सुनकर गुस्सा आ रहा है. आखिकर कैसे कोई ऐसा कर सकता है?!?! नि:शब्द हूं....’’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘‘न्याय जरूर मिलना चाहिए.’’ आयुष्मान खुराना ने घटना को ‘‘अमानवीय और बर्बर’’ बताया.  जाने माने गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका देना चाहिए. वहीं उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि उनके दिल में बच्ची के माता-पिता के लिये सहानुभूति है. शाहरुख खान के साथ इस शख्स की फोटो हो रही है वायरल, जानें इससे जुड़ी Full Details अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी घटना की निंदा की हालांकि उन्होंने लोगों से अपने ‘‘निजी एजेंडे’’ के लिये इस घटना का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया कि वह इस घटना से क्षुब्ध और दुखी हैं. अलीगढ़ मर्डर केस को लेकर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- जल्द हो दोषियों को सजा सनी लियोन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे माफ करना... कि तुम्हें ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां के लोग मानवता को नहीं समझते!!! ईश्वर तुम्हे मोक्ष दे क्योंकि तुम एक परी हो!!! मुझे माफ करना.’’ बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव दो जून को कचरे से बरामद किया गया. वह 31 मई से लापता थी. उन्होंने कहा कि पैसों के विवाद के चलते बच्ची की निर्मम हत्या की गयी. ट्विटर पर बच्ची के नाम के साथ हैशटैग लगाकर करीब 56,000 ट्वीट किये गये. इस घटना ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oscar 2026 Live Updates: ऑस्कर अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, प्रियंका-निक ने साथ में दिए पोज
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स:ऑस्कर अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, प्रियंका-निक ने साथ में दिए पोज
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget