एक्सप्लोरर

Drishyam 2 Box Office Collection: ‘दृश्यम 2’ की कमाई में आया भारी उछाल, 9वें दिन किया इतने करोड़ का बंपर कलेक्शन

Drishyam 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. आलम ये है कि सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 9वें दिन शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

Drishyam 2 Box Office: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 2’ कामयाबी के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है. जिस तरीके से सिनेमाघरों में अजय की ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) के लिए दिन बीतते जा रहे हैं, ठीक उसी तरह से फिल्म के कलेक्शन में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. आलम ये है कि रिलीज के 9वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने बंपर कमाई कर के हर किसी को हैरान कर दिया है. 

9वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने किया शानदार बिजनेस

सुपरस्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ को थिएटर में भारी संख्या में लोग देखने पहुंचे रहे हैं. दूसरे सप्ताह में एंट्री ले चुकी ‘दृश्यम 2’ ने सेकेंड शनिवार को धमाकेदार कमाई की है, जिसकी वजह से रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ की कमाई में भारी उछाल आया है. कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 2’ ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 13.50-14 करोड़ के बीच में कलेक्शन किया है.

‘दृश्यम 2’ का ये कलेक्शन फर्स्ट वीकेंड के बाद सबसे शानदार है. वहीं शुक्रवार के मुकाबले ‘दृश्यम 2’ के सेकेंड सैटरडे के कारोबार में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दूसरे वीकेंड पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ 140 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

‘दृश्यम 2’ का टोटल कलेक्शन हुआ इतना

पहले सप्ताह के साथ दूसरे वीक में भी ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत होती दिख रही है. जिस तरीके से दूसरे शनिवार डायरेक्टर अभिषेक पाठक की इस फिल्म ने बिजनेस किया है, उससे ये कहा जा सकता है कि ‘दृश्यम 2’ की कमाई की सिलसिला फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है. गौर किया जाए ‘दृश्यम 2’ के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो शनिवार के आंकड़े जोड़ कर अब तक अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ ने 9 दिन में कुल 126 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें- Bappi Lahiri Birthday: आखिर किस इंसान को देखकर बप्पी लहरी को हुई थी सोना पहनने की चाहत, खुद कर चुके हैं खुलासा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये बॉलीवुड सेलेब्स
नॉर्थ अमेरिका में शुरू हुई रणबीर की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग, 'गॉडजिला माइनस जीरो' से क्लैश पड़ेगा भारी?
नॉर्थ अमेरिका में शुरू हुई 'रामायण' की एडवांस बुकिंग, 'गॉडजिला माइनस जीरो' दे सकती है मात?
अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget