एक्सप्लोरर

लेबर डे: आलिया भट्ट और आमिर खान ने मराठवाड़ा गांव में किया श्रमदान

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और आलिया भट्ट ने आज लेबर डे पर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा गांव में जाकर श्रम दान किया. आमिर कई सालों से 'पानी फाउंडेशन' के माध्यम से महाराष्ट्र को सूखा-मुक्त राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं. आज इसी क्रम में आमिर खान के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहुंचीं और गांव में फावड़ा चलाती दिखीं. सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की ये तस्वीरें देखने को मिली हैं. लेबर डे: आलिया भट्ट और आमिर खान ने मराठवाड़ा गांव में किया श्रमदान बता दें कि पानी फाउंडेशन एक एनजीओ है, जिसका गठन 2016 में हुआ था. टीवी सीरिज 'सत्यमेव जयते' की टीम ने महराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या से निपटने के लिए इसका गठन किया था. आमिर खान अक्सर ही सोशल मीडिाय के जरिए लोगों से इससे जड़ने की अपील करते हैं. हाल ही में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. आमिर खान ने सभी से अपील करते हुए कहा, "आपने आखिरी बार कब धरती की सोंधी खुशबू की महक ली थी? आखिरी बार कब आप देश से बाहर थे और बालों को छूती हुई ताजा हवा को महसूस किया था? पिछली बार आपने कब गांव में रहने वाले शख्स को अपना दोस्त बनाया था? पानी फाउंडेशन की तरफ से मैं आपको महाराष्ट्र के पानी को प्रचुर मात्रा में बनाने के प्रयास में एक स्वयंसेवक बनने के लिए आमंत्रित करता हूं. आओ, जलमित्र बनें, गांवों में काम करें, श्रमदान करें, गांव की मदद करें, और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि दिन के अंत तक आपको यह आभास होगा कि आपने गांव की मदद नहीं की, बल्कि गांव ने आपकी मदद की है." आज आमिर खान के इस पहल को आलिया का भी साथ मिला. आलिया इन दिनों फिल्म कंलक की शूटिंग कर रही हैं. कल सोशल मीडिया के जरिए आलिया ने बताया था कि आज वो कुछ खास करने वाली हैं. आज आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें भी शेयर की हैं. लेबर डे: आलिया भट्ट और आमिर खान ने मराठवाड़ा गांव में किया श्रमदान कुछ समय पहले इस पहल के बारे में  बात करते हुए आमिर ने कहा कि ग्रामीणों तक पहुंच बनाना सबसे बड़ी समस्या है. मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "हमें पता है कि हमारे रास्ते में बहुत-सी समस्याएं आएंगी, इसलिए हमने इन बाधाओं से पार पाने के लिए पूरे कार्यक्रम को उस तरीके से ही तैयार किया है. लोगों को एक काम के लिए साथ लाना एक सबसे बड़ी चुनौती है." उन्होंने कहा, "देखिए हमारा समाज कई स्तरों पर बंटा हुआ है. प्रत्येक गांव में विभिन्न राजनीतिक दल हैं और गांवों में जाति व्यवस्था बहुत मजबूत है. यहां जमींदार, श्रमिक विभिन्न आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं. सभी को मनाना कि कैसे जल सरंक्षण प्रबंधन वास्तव में हमारी मदद कर सकता है, यह अपने आप में मुश्किल काम है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इस मुद्दे से पार पाने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे की मदद करते हैं." लेबर डे: आलिया भट्ट और आमिर खान ने मराठवाड़ा गांव में किया श्रमदान आमिर ने कहा, "जब वह जल संरक्षण प्रबंधन प्रणाली के निर्माण के लिए साथ आएंगे तो उनके बीच एक मानवीय पहलू का विकास होगा. यह एक अलग तरह का भावनात्मक जुड़ाव है और भविष्य में अगर कोई समस्या आती है तो वह उसका सामना करने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित होंगे." बता दें कि तीन तालुका से शुरुआत करने वाला पानी फाउंडेशन अब अपने कार्य को 75 तालुका तक फैला चुका है और आमिर के मुताबिक इस कार्य में महिलाएं एक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget