एक्सप्लोरर

Azamgarh सीट से इन वजहों से हार गए भोजपुरी स्टार Dinesh Lal Yadav निरहुआ

Azamgarh Lok Sabha Chunav Result 2024: साल 2022 में आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें दिनेश लाल यादव ने जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार हार गए हैं और उनके हारने की वजहें सामने आ गई हैं.

Azamgarh Lok Sabha Chunav Result 2024: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से लोकसभा सीट 2024 का चुनाव हार गए हैं. बीजेपी ने इस सीट पर काफी मेहनत की लेकिन फिर भी ये सीट अपने नाम नहीं कर सकी.इस सीट पर समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की है जिन्हें 1,61,035 वोट हासिल हुए हैं. दिनेश लाल यादव अब पूर्व सांसद बन चुके हैं. 

बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव जीता था और ये सीट खाली हो गई थी. इसके बाद इस सीट पर हुए लोकसभा के उपचुनाव में दिनेश लाल यादव चुनाव ने जीत हासिल की थी और यहां से सांसद बने थे. लेकिन वे इस बार का चुनाव हार गए हैं और ऐसे में सभी उनकी हार की वजह जानना चाहते हैं. 

क्यों हारे दिनेश लाल यादव?
दिनेश लाल यादव की हार का कारण जानने के लिए एबीपी न्यूज ने आजमगढ़ की राजनीति और आजमगढ़ की रोजाना की गतिविधियों पर मजबूत पकड़ रखने वाले लोगों से बातचीत की. लोगों ने निरहुआ की हार के कई पहलू बताए. आजमगढ़ के घोरठ कॉलोनी निवासी प्रतीक राय कहते हैं कि 2022 के उपचुनाव में जमीनी स्तर पर जितनी मेहनत दिनेश लाल यादव ने की थी इस बार उतनी मेहनत नहीं दिखी.

माइक्रो लेवल पर नहीं दिखी मेहनत
प्रतीक का कहना है कि उपचुनाव में दिनेश लाल यादव की पर्ची चुनावी कैंपेन में ज्यादातर इलाकों में पहुंची थी लेकिन इस बार एक बार भी चुनावी कैंपेन की पर्ची कई क्षेत्रों में नहीं पहुंची. उन्होंने ये भी कहा कि गाजीपुर के मूल निवासी होने के कारण पिछले चुनाव में स्टार ने गाजीपुर की जिन लड़कियों की शादी आजमगढ़ में हुई है उनके घरों तक पहुंच कर कैंपेन किया था. ऐसे में उन्हें उन लड़कियों के परिवार का भी काफी सपोर्ट और वोट मिला था. लेकिन इस बार दिनेश लाल यादव की कैंपेनिंग में इतने माइक्रो लेवल की मेहनत नहीं दिखी.

जातिगत समीकरण ने बिगाड़ा खेल
आजमगढ़ के पुरानी कोतवाली, आसीफगंज के रहने वाले पुष्कर लखमानी कहते हैं कि इस हार का सिर्फ एक कारण है और वो है जातिगत समीकरण. आजमगढ़ में यादव और मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है जो की एक मुश्त समाजवादी पार्टी को गई. पिछली बार बहुजन समाज पार्टी के मुस्लिम प्रत्याशी ने कुछ मुस्लिम वोट काटे थे पर इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की कोई खास अहमियत नहीं दिखी. इस वजह से यादव और मुसलमानों का एक तरफा वोट धर्मेंद्र यादव की तरफ गया और निरहुआ हार गए.

स्थानीय नेताओं में नहीं दिखी एकजुटता
आजमगढ़ लोकसभा सीट के मातबरगंज, चौक निवासी अंकित जायसवाल बताते हैं कि जातिगत समीकरण तो अपनी जगह रहा पर इस बार बीजेपी के स्थानीय नेताओं में एकजुटता बिल्कुल भी नहीं थी और सब अलग-थलग चुनाव में दिखे. स्थानीय नेताओं का एक साथ ना आना चुनावी कैंपेन में नुकसानदायक रहा जिस वजह ये हार हुई. उन्होंने कहा कि निरहुआ ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में आजमगढ़ में बहुत काम किया पर नतीजे उनके मुफीद नहीं रहे.

बेरोजगारी और पेपर लीक रहा मुद्दा
आजमगढ़ के आरटीओ ऑफिस निवासी डॉक्टर सुभाष कहते हैं कि चुनाव में विपक्ष ने संविधान बदलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी जीतेगी तो संविधान बदल दिया जाएगा. ये मुद्दा एक वर्ग में बहुत चला और उसके बदले में उस तबके ने पुरजोर तरीके से गठबंधन को सपोर्ट दिया. इसके साथ ही कई ऐसे युवा और शिक्षित वर्ग के लोग रहे जो बेरोजगारी और पेपर लीक की वजह से मौजूदा सरकार से परेशान थे और उन्होंने भी गठबंधन को वोट किया जिस वजह से दिनेश लाल यादव हार गए.

ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग इंटर रिलीजन मैरिज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'इंसान पहले इंसान है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र

वीडियोज

US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live
Iran Protest: फांसी से कैसे बचा इरफान सुल्तानी? जानिए ट्रंप का कितना हाथ? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
चीन का Are You Dead ऐप देखकर कांपे यूजर्स, पूछने लगे- यह भारत में कैसे होगा डाउनलोड?
चीन का Are You Dead ऐप देखकर कांपे यूजर्स, पूछने लगे- यह भारत में कैसे होगा डाउनलोड?
Lucky Bamboo: पीली पत्तियों से हैं परेशान? जानें लकी बैंबू को सड़ने से बचाने के असरदार उपाय
पीली पत्तियों से हैं परेशान? जानें लकी बैंबू को सड़ने से बचाने के असरदार उपाय
Embed widget