एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन के घर में बम की अफवाह फैलाने वाला गिरफ़्तार, महानायक के घर की हुई तलाशी, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस सूत्रों ने बताया की अमिताभ बच्चन का मुंबई में चार बंगले हैं पर फ़ोन करने वाले ने कोई सटीक जानकारी नहीं दो थी. जिसके बाद लोकल पुलिस यानी की जुहु पुलिस को चारों बंगलों की जाँच करनी पड़ी.

Amitabh Bachchan House Bomb Rumours: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों की गिरफ़्तार किया है जिन्होंने शराब के नशे में रात को पुलिस कंट्रोल को फ़ोन कर कहा की मुंबई के चार ठिकानों पर बम रखा गया है.

फ़ोन करने वाले ने पुलिस को बताया की मुंबई के सीएसटी, भायखला, दादर और अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर बम रखा गया है. जिसके बाद तो मानो मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर आ गयी और बीडीडीएस की टीमों को हर जगह भेजा गया ताकि जांच की जा सके.

इसी बीच जब पुलिस ने फ़ोन करने वाले को दुबारा से फ़ोन कर और अधिक जानकारी मांगी तो फ़ोन करने वाले ने पुलिस को कहा की उन्हें परेशान ना करे और फ़ोन कट कर दिया इसके बाद उसने अपना फ़ोन भी बंद कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया की अमिताभ बच्चन का मुंबई में चार बंगले हैं पर फ़ोन करने वाले ने कोई सटीक जानकारी नहीं दो थी. जिसके बाद लोकल पुलिस यानी की जुहु पुलिस को चारों बंगलों की जांच करनी पड़ी.

सूत्रों ने बताया की बच्चन जी जलसा बंगले में रहते हैं और फ़ोन करने वाले के बर्ताव से यही जान पड रहा था की यह होक्स कॉल हो सकता है इस वजह से हमने बच्चन जी को परेशान किए बिना ही बंगले के आसपास की तलाशी बड़ी ही बारीकी से की जिसके लिए बीडीडीएस का सहारा लिया गया.

हमने उन्हें जगाया नहीं और घंटों तक बड़ी ही बारीकी से जांच की गई और फिर पुलिस ने यह पाया की यह फ़ोन कॉल किसी ने बिना किसी वजह से किया है और फिर सारी टीम को वहां से हटा लिया गया. एक बड़े अधिकारी ने बताया की जब से यह कॉल आया है तब से हमने वहां एक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.

जांच के दौरान पुलिस ने फ़ोन को लोकेट किया और दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया. क्राइम ब्रांच के डीसीपी प्रकाश जाधव ने बताया की हमने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

गिरफ़्तार आरोपियों के नाम राजू कांगने और रमेश सिरसाठ बताया जा रहा है दोनो ही मुंबई से सटे कल्याण के रहने वाले है और कल शराब के नशे में उन्होंने यहाँ फ़ोन किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर लाया था सैलाब, कमाया था 450% प्रॉफिट
नाना पाटेकर की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर लाया था सैलाब, कमाया था 450% प्रॉफिट
'नाना चले गए… मन सुन्न हो गया', नाना पाटेकर के निधन से रोया बॉलीवुड, एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि
'नाना चले गए… मन सुन्न हो गया', नाना पाटेकर के निधन से रोया बॉलीवुड, एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि
एक रोल के लिए 1 करोड़ फीस मांगने वाले पहले कैरेक्टर एक्टर थे नाना पाटेकर, मेकर्स के उड़ गए थे होश
जब नाना पाटेकर ने एक रोल के लिए मांगे थे 1 करोड़ रुपये, फीस सुनकर चौंक गए थे मेकर्स
Nana Patekar Death News Live: आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मुंबई में होगी प्रेयर मीट
Nana Patekar Death Live: आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget