एक्सप्लोरर

इस वजह से बालों के लिए साधना को करना पड़ा था हॉलीवुड की ऑड्रे हैपबर्न को कॉपी, बाद में हेयरस्टाइल बन गया ट्रेंड

60 के दशक में एक्ट्रेस साधना का ही बॉलीवुड पर कब्जा था. उनका हर स्टाइल ट्रेंड बन जाता था. चाहे बात उनके कपड़ों की हो या हेयरस्टाइल की. वह पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनके नाम पर एक हेयरस्टाइल शुरू हुआ था.

साधना शिवदासनी 60 के दशक में बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कही जाती थीं. उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी. उस दौर में मानो साधना का ही कब्जा था. उनका हर स्टाइल ट्रेंड बन जाता था. चाहे बात उनके कपड़ों की हो या हेयरस्टाइल की. वह पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनके नाम पर एक हेयरस्टाइल शुरू हुआ था.

जी हां, एक्ट्रेस साधना का यह हेयरस्टाइल आज भी चलन में है. हालांकि कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि उनका यह हेयरकट हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हैपबर्न की कॉपी था. इस किस्से का जिक्र अनु कपूर ने अपने रेडियो शो, 'सुहाना सफर विद अनु कपूर' में किया था. उन्होंने बताया था कि, साधना जब फिल्मों में आईं तब उन्हें आर के नय्यर की फिल्म, 'लव इन शिमला' मिली. साधना का माथा थोड़ा बड़ा था जिसे लेकर कहा गया कि या तो पैच लगा लें या उन्हें विग लगाना पड़ेगा ताकि उनका माथा थोड़ा ढक जाए, लेकिन निर्देशक को यह बात नागवार गुजरी. वह साधना को उनकी नेचुरल खूबसूरती के साथ बड़े पर्दे पर पेश करना चाहते थे.

ऐसे में आरके नय्यर ने साफ मना कर दिया कि साधना विग नहीं लगाएंगी. वह साधना को मुंबई के एक ब्यूटी पार्लर में ले गए और वहां उन्होंने हेयर ड्रेसर से कहा कि ऐसा हेयरस्टाइल बनाओ कि उनका बड़ा माथा थोड़ा कवर हो जाए. उन्होंने हेयर ड्रेसर को सुझाव दिया कि साधना का हेयरस्टाइल हॉलीवुड अभिनेत्री ऑड्रे हैपबर्न की तरह बना दिया जाए.

ऐसे में उनके आगे के बालों को काटकर माथे पर लटकाया गया और उन्हें फ्रिंज हेयरस्टाइल दिया गया. नय्यर का ये आइडिया ऐसा काम किया कि यह हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हो गया. वहीं इस फिल्म से साधना को भी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान मिली. इसके बाद साधना ने 'मेरा साया', 'राजकुमार', 'मेरे महबूब' और 'वो कौन थी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया. 

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने किरण राव संग तलाक और फातिमा सना शेख संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

लॉकअप में भिड़ीं पूनम पांडे और निशा रावल, गुस्से में इस हद तक पहुंची बात

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 12 बजे तक 24 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
इमरान हाशमी की 'आवापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
जैकी श्रॉफ ने राखी गुलजार को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की Unseen फोटो
79 साल की हुईं राखी गुलजार, जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget