एक्सप्लोरर

आमिर खान ने किरण राव संग तलाक और फातिमा सना शेख संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

आमिर खान ने कुछ वक्त पहले किरण राव के साथ अपने तलाक का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही उनके अफेयर को लेकर तरह तरह की अफवाहें सामने आ रही है. अब आखिरकार उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जितना फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही पिछले कुछ समय से वह अपनी नीजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने किरण राव के साथ अपने तलाक का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही तरह तरह की अफवाहें उन्हें लेकर सामने आ रही है. अब आखिरकार उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

जैसा कि सभी जानते हैं, किरण राव संग आमिर खान जब तक शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे, तब तक ऐसी खबरें कई बार उठीं की उनकी पहली पत्नी से अलग होने की वजह किरण ही हैं. ऐसे में अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है. आमिर खान ने साफ किया है कि पहली पत्नी रीना दत्ता से शादी टूटने की वजह किरण राव नहीं थीं.

आमिर ने कहा कि रीना से तलाक के समय उनकी जिंदगी में कोई नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि वह उस समय किरण राव को जानते जरूर थे, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती काफी समय बाद हुई थी. बताते चलें कि किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान का नाम फिल्म दंगल में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जोड़ा जाने लगा था.

कहा जा रहा था कि फातिमा के लिए आमिर ने किरण संग अपने 15 साल के रिश्ते को तोड़ दिया है. इसे भी एक्टर ने सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'नहीं, ना उस समय मेरी जिंदगी में कोई था. ना ही आज कोई है.'

इस बारे में फातिमा ने भी बात की थी और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है. लोग बिना जाने उनके बारे में अफवाहें शुरू कर देते हैं.  गौरतलब है कि, जुलाई 2021 में आमिर खान और किरण राव ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट में ऐलान किया था कि वह अलग हो रहे हैं. स्टेटमेंट में लिखा था, 'इन खूबसूरत 15 सालों के साथ में हमने जिंदगीभर के एक्सपीरियंस, खुशी और हंसी शेयर की है. और हमारा रिश्ता प्यार, इज्जत और विश्वास में आगे बढ़ा है. अब हम अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करना चाहेंगे, पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले अलग होने का प्लान किया था और अब हम इसके साथ आगे बढ़ रहे हैं. हम अलग होने के बाद भी साथ होंगे, जैसे एक परिवार रहता है.' 

यह भी पढ़ें- जब मेकर्स से आधे पैसे मिलने पर किशोर कुमार ने लगाया आधे चेहरे पर मेकअप, सेट पर पहुंचे तो खुली रह गईं डायरेक्टर की आंखें

फरीदा जलाल बर्थडे: रियलिटी शो की विनर बनने के बाद शुरू हुआ था फिल्मी सफर, बनीं 90 के दशक की फेवरेट मां

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget