एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023 Dates: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानिए डेट और सभी जरूरी बातें

Telangana Assembly Election 2023 Full Schedule Announced: तेलंगाना विधानसभा का चुनाव इस बार दिलचस्प होगा. सत्ताधारी BRS की बीजेपी और कांग्रेस से चल रहा पोस्टर वॉर किसी से छिपा नहीं है.

Telangana Assembly Election 2023:  भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी चुनाव होने हैं. यूं तो सभी विधानसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन तेलंगाना का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है.

तेलंगाना चुनाव कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां बीजेपी तरफ से कमान संभाले हुए हैं. वह यहां लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और मौजूदा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे क्या है तेलंगाना के राजनीतिक समीकरण. कितने वोटर करेंगे मतदान.

अभी क्या है तेलंगाना विधानसभा की स्थिति

तेलंगाना में इससे पहले 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) को 88 सीटों पर जीत मिली थी. के. चंद्रशेखर राव ने यहां सरकार बनाई. टीआरएस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी, जिसके खाते में 19 सीटें थीं. भारतीय जनता पार्टी महज एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली थीं, जबकि तेलुगू देशम ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

3 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया था. इसके मुताबिक तेलंगाना में कुल 3 करोड़ 17 लाख 17 हजार 389 वोटर हैं. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,58,43,339 है. जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,58,71,493 है. कुल वोटर्स में 2557 ट्रांसजेंडर हैं. इसके अलावा इस बार 15,338 सर्विस वोटर और 2,780 विदेशी मतदाता हैं.

कांग्रेस और बीआरएस के बीच टक्कर

राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो यहां कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़ा मुकाबला होगा. बीआरएस अभी सत्ता में है तो कांग्रेस ने उसे हटाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस ने पिछले दिनों तेलंगाना में अपनी वर्किंग कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक की थी. इसके अलावा यहां दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर भी लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें

Deoria Murder Case: ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया हत्याकांड के दोनों पक्षों से की मुलाकात, फोटो शेयर कर लिखी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget