एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: तिहाड़ जेल से मैदान में उतरा इंजीनियर, खतरे में पड़ गई उमर अब्‍दुल्‍ला की सीट

Lok Sabha Elections Result 2024: बारामूला लोकसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल राशिद से है.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार (4 जून) सुबह से मतगणना जारी है और हर मिनट पर रुझान बदल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों के लिए भी रुझान सामने आ रहे हैं और उसमें उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट पर 60 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख बढ़त बनाए हुए हैं. अब्दुल राशिद तिहाड़ जेल से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने जेल से ही लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोकी है.

पहले इस सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन के बीच माना जा रहा था, लेकिन अब्दुल राशिद ने ताल ठोककर मुकाबला रोचक कर दिया. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रुझानों में अब्दुल राशिद 1,40,073 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं,  उमर अब्दुल्ला 78,545 वोटों पर हैं. 

कौन हैं अब्दुल राशिद?
अब्दुल राशिद की पार्टी का नाम अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) है.  वह दो बार विधायक  रह चुके हैं. अब्दुल राशिद टेरर फंडिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वहीं से चुनावी मैदान में उतरे हैं. 

जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिनमें अनंतनाग, बारामूला, जम्मू, श्रीनगर और उधमपुर हैं. अनंतनाग से पीडीपी (जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की चीफ मेहबूबा मुफ्ती मैदान में हैं. रुझानों में वह भी पीछे चल रही हैं. यहां नेशनल कांफ्रेंस के मियां अलताफ अहमद आगे चल रहे हैं. पांच लोकसभा सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं. बीजेपी ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से जम्मू और उधमपुर में बीजेपी आगे चल रही है. उधमपुर में बीजेपी के डॉ. जीतेंद्र सिंह ओर जम्मू में जुगल किशोर लीड पर हैं. वहीं, नेशनल कांफ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर में आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार लीड बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें:-
Lok Saha Election Result 2024: चुनाव आयोग के रुझानों में इंडिया-NDA कितनी सीटों पर आगे, यहां जानें असली रिजल्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget