एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: साढ़े तीन महीने तब चला था आम चुनाव, अटल बिहारी के सामने डूबी थी सारे विरोधियों की 'नाव', जानें- किसका कैसा था प्रदर्शन?

Chunavi Kissa: स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश का दूसरा लोकसभा चुनाव साल 1957 में हुआ था. इस चुनाव में जनसंघ के प्रत्याशी अटल बिहारी को पहली जीत मिली थी. कांग्रेस ने इस चुनाव में 371 सीटें जीती थी.

Story of Second Lok Sabha Elections: भारत की आजादी के बाद देश में पहली बार लोकसभा चुनाव साल 1951-52 के बीच कराए गए थे. इसके बाद दूसरे लोकसभा चुनाव साल 1957 में आयोजित हुए थे. देश के इस चुनाव को करने में साढ़े तीन महीने का लंबा वक्त लगा था. 

चुनाव में तब कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई थी. इसी चुनाव में देश के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहला लोकसभा चुनाव जीता था. इलेक्शन से जुड़ी चुनावी किस्सों की इस रिपोर्ट में हम बता रहे हैं देश के दूसरे लोकसभा चुनाव की कहानी: 

साढ़े तीन महीने चला था दूसरा चुनाव

आजाद भारत के इतिहास में साल 1957 का चुनाव साढ़े तीन महीने लंबा चला था. यह चुनाव 24 फरवरी से 9 जून 1957 तक चला था, जबकि पहले आम चुनाव में कुल 489 लोकसभा सीटें थीं, जो परिसीमन में पांच सीट बढ़ाए जाने के बाद दूसरे आम चुनाव में 494 के अंक पर पहुंच गई थीं. देश के दूसरे चुनाव में कुल मतदाताओं में 45.44 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला था. चुनाव में कांग्रेस ने वोट शेयर में छलांग लगते हुए 47.8 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, जो पिछले चुनाव में 45 प्रतिशत था. देश के दूसरे चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया उभरी थी, जिसे नौ फीसदी वोट मिले थे.

किस पार्टी का कैसा था प्रदर्शन? 

देश के दूसरे लोकसभा चुनाव में हर सीट पर औसतन तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे. इस चुनाव में कांग्रेस प्रमुख पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस 47.87 फीसदी मतों के साथ 371 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) नौ फीसदी मतों के साथ 27 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी. तीसरे नंबर पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी रही थी, जिसने 19 सीटें जीती थी. वहीं, जनसंघ ने इस चुनाव में छह फीसदी मतों के साथ चार सीटें जीती थीं.   
 
अटल जीते थे पहला चुनाव

भारत के 10वें पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने जनसंघ के टिकट पर साल 1957 लोकसभा चुनाव लड़ा था और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से जीत दर्ज कर पहला चुनाव जीता था. इस चुनाव में अटल बिहारी ने तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था, जिसमें लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर सीटें थीं. इसी चुनावी साल में पीएम जवाहरलाल नेहरू ने उनकी कुशल वक्ता होने को लेकर तारीफ की थी और भविष्यवाणी की थी, "अटल बिहारी एक दिन भारत के पीएम बनेंगे."

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: इंदिरा गांधी की पहली और आखिरी चुनावी हार, रायबरेली बना था 'जंग' का मैदान, पढ़िए यह रोचक किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget