एक्सप्लोरर

गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है 'NYAY योजना'- राहुल गांधी

राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं की लड़ाई बताया.

सूरतगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को गरीबी पर पार्टी की सर्जिकल स्ट्राइक करार देते हुए हिंदुस्तान से गरीबी को खत्म करने की मंगलवार को घोषणा की. उन्होंने कहा, ''हमने फैसला किया है नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी.'' उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं की लड़ाई बताया.

पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने पार्टी की 'न्याय योजना' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सुनिश्चित करेगी कि देश की न्यूनतम आय सीमा 12000 रुपये हो. उन्होंने कहा कि जो भी परिवार इस सीमा से नीचे होगा उसके खाते में कांग्रेस की सरकार 72,000 रुपये सालाना तक डालेगी.

राहुल ने कहा, ''गर्व से आपको बताता हूं कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद हिंदुस्तान की न्यूनतम आय लाइन 12,000 रुपये प्रति माह होगी.'' उन्होंने कहा, ''जो भी इस लाइन सीमा से नीचे है चाहे वे किसी भी धर्म, जाति के हो या किसी भी प्रदेश के हो, कांग्रेस पार्टी उनके बैंक खातों में सीधा पैसा डालेगी और उनकी कम से कम आमदनी को 12,000 रुपये करेगी. मतलब हिंदुस्तान के सबसे गरीब 20 फीसदी लोगों के बैंक खातों में कांग्रेस की सरकार हर साल 72,000 रुपये डालेगी.''

हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे- राहुल गांधी गांधी ने कहा, ''गरीबी पर यह कांग्रेस पार्टी की सर्जिकल स्ट्राइक है. हम अब हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे. उन्होंने गरीबों को मिटाने का काम किया है और हम अब गरीबी मिटाने काम शुरू कर देंगे.'' उन्होंने कहा, ''यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए. 25 करोड़ लोग अब भी गरीब हैं और 21वीं सदी के हिंदुस्तान में 25 करोड़ लोग अब भी गरीबी रेखा से नीचे हैं यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है.''

मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी- राहुल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''हम छह महीने से विचार कर रहे थे कि गरीबी के खिलाफ किस तरह से युद्ध शुरू करें. हम हिंदुस्तान से गरीबी को कैसे मिटाएं. पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी से लेकर मेहुल चोकसी और नीरव मोदी एक के बाद एक अमीर को पैसा दिया. 15 लोगों का साढे तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. जहां देखो आपकी जमीन छीनकर ले जाते हैं, किसानों का एक रुपया माफ नहीं करते. हमने फैसला किया नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी.''

लोकसभा चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई- कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने लोकसभा चुनाव को विचारधाराओं की लड़ाई बताया. उन्होंने कहा, ''हमारे सामने चुनाव हैं और दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ बीजेपी, नरेंद्र मोदी और आरएसएस की विचारधारा. देश को बांटने की विचारधारा नफरत फैलाने की विचारधारा तो दूसरी कांग्रेस पार्टी, आप हम सब लोग...भाईचारा प्यार और जोड़ने की विचारधारा. लड़ाई इन दोनों के बीच है.''

नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं- राहुल राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक अमीरों का हिंदुस्तान, प्राइवेट जहाज वाला हिंदुस्तान अनिल अंबानी जैसे लोगों का हिंदुस्तान तो दूसरा किसानों का छोटे दुकानदारों का व्यापारियों का मजदूरों का बेरोजगार युवाओं का हिंदुस्तान. हमारा कहना है कि इस देश का एक झंडा है तो एक हिंदुस्तान होना चाहिए. उसमें सब लोगों के लिए जगह होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में सिर्फ अमीर लोग सपना देख सकते हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,'' उन्होंने आपको यह नहीं बताया कि वह चौकीदार किसके हैं. किसान के घर में, बेरोजगार के घर में चौकीदार देखा है? लेकिन अनिल अंबानी के घर में तो चौकीदारों की लाइन लगी है. तो मोदी ने आपको यह नहीं बताया कि मैं आपका चौकीदार नहीं हूं, मैं अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोगों का चौकीदार हूं.'' गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी ने इतनी बेरोजगारी कर दी है कि जो पहले गरीब नहीं थे, जिनको कांग्रेस पार्टी ने गरीबी से निकाला था उन सभी को मोदी जी ने वापस गरीब बना दिया.

राहुल ने कहा, ''नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने कहा था कालेधन के खिलाफ लड़ाई है लेकिन उस लड़ाई में कालेधन वाले नहीं दिखे. क्योंकि मोदी ने कालेधन वालों की मदद की. आपका पूरा पैसा लेकर उनकी जेब में डाला. उनका जो भी कालाधन था नोटबंदी के समय उन्होंने अपने उस कालेधन को बैंक के पीछे से घुसकर सफेद कर लिया.''

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता लागू होने के बाद 143 करोड़ के कैश समेत 539 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget