एक्सप्लोरर

'सिर्फ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरी AAP', स्वाति मालीवाल का अपनी ही पार्टी पर तीखा हमला

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद देश में राजनीति शुरू हो गई है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज यानी 8 अक्टूबर 2024 की शाम तक पूरा तरह साफ हो जाएंगे. अभी तक के चुनावी (1.30 बजे) रुझानों की बात करें बीजेपी हरियाणा में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है.

शुरुआती रुझानों की मानें तो बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी कहीं भी नजर नहीं आ रही है. किसी भी सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे नहीं हैं. इसे लेकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.

स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा

एक्स पर पोस्ट कर सांसद स्वाति मालीवाल कहा, "सिर्फ कांग्रेस से बदला लेने के लिए आम आदमी पार्टी हरियाणा में उतरे. मुझपे BJP एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए, खुद आज इंडिया गठबंधन से गद्दारी करके कांग्रेस का वोट काट रहे हैं! सब छोड़ो, विनेश फोगाट तक को हराने के लिए प्रत्याशी उतारा.  क्यों ऐसा हाल आ गया है कि अपने गृह राज्य में जमानतें नहीं बचा पा रहे? अभी भी वक्त है, अहंकार छोड़ो, धुंधली आंखों से पर्दा हटाओ, ड्रामा मत करो और जनता के लिए काम करो."

रुझानों में बीजेपी आगे

भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि वह हरियाणा में ऐतिहासिक विजय हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचने जा रही है. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह राज्य की 90 में से 49 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, उदय भान, निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं.

ये भी पढ़ें : 'हरियाणा चुनाव में हो रही जमकर धांधली', कांग्रेस ने कहकर रिजल्ट के दिन मचा दिया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget