एक्सप्लोरर

Election Fact Check: अधीर रंजन चौधरी ने की TMC की जगह BJP को वोट देने की अपील? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर अधीर रंजन चौधरी के मुर्शिदाबाद में किए गए रैली के वीडियो का क्लीप वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी दर्ज कराई है.

Adhir Ranjan Chaudhary Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. इस बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल कांगेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह कथित तौर पर लोगों से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बजाय बीजेपी को वोट देने की अपील कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर इस किए जा रहे भ्रामक दावे

वायरल पोस्ट को Gopesh Poshaks A Vasudev नाम के फेसबुक यूजर ने 2 मई को शेयर किया था. उसने कैप्शन में लिखा, "कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि टीएमसी के बजाय बीजेपी को वोट देना बेहतर है… पश्चिम बंगाल में जल्द ही बीजेपी की भारी जीत होने वाली है."

इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने शेयर किया है. एक्स पर @VIKRAMPRATAPSIN नाम के अकाउंट से भी इस वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिइखा गया, "टीएमसी के बजाय बीजेपी को वोट देना बेहतर है. अधीर रंजन चौधरी बीजेपी में शामिल होने की कतार में हैं."

पड़ताल में भ्रामक निकले दावे

विश्वास न्यूज ने इस वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की, जिसमें इस दावे को भ्रमक पाया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक चुनावी रैली किया था, जहां उन्होंने बीजेपी की तुलना में टीएमसी की कमियों को गिना रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की थी. यह मात्र 9 सेकेंड का वीडियो उनके पूरे भाषण से काटकर भ्रम फैलाने के उद्देश्य से शेयर किया गया. उन्होंने अपने पूरे भाषण में कांग्रेस के लिए वोट मांगा था. 

वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है. अधीर रंजन चौधरी के इस भाषण का पूरा वीडियो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पश्चिम बंगाल के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर उपलब्ध है. इसके मुताबिक अधीर रंजन चौधरी जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुर्तजा हुसैन के लिए प्रचार के लिए पहुंचे थे.

इस वीडियो में 25:08 मिनट पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हर गुजरते दिन के साथ मोदी पीले पड़ गए हैं. उनके पास अब वह करिश्मी नहीं है, जो पहले हुआ करता था. शुरू में मोदी ने दावा किया कि वे 400 से अधिक सीटें लाएंगे। वे अब 400 पार नहीं कर रहे हैं। मोदी के पास अब वह अपील नहीं है."

इसी वीडियो के लास्ट में उन्होंने कहा, "बंगाल में यदि कांग्रेस और वाम मोर्चा सफल नहीं होते हैं तो यह भारत की धर्मनिरपेक्षता के लिए एक झटका होगा. तृणमूल को वोट देने से बेहतर होगा कि आप इसके बजाय बीजेपी को वोट दें. बीजेपी को वोट देना, तृणमूल को वोट देने से बेहतर है, लेकिन तृणमूल या बीजेपी को वोट न दें."

ये है असली वीडियो

इस वीडियो के पड़ताल में पश्चिम बंगाल कांग्रेस का एक प्रेस रिलीज भी मिला, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अधीर रंजन चौधरी के भाषण को गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर वायरल किया जा रहा है. पार्टी की ओर से कहा गया कि उन्होंने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.


Election Fact Check: अधीर रंजन चौधरी ने की TMC की जगह BJP को वोट देने की अपील? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Disclaimer: This story was originally published by विश्वास.News and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें : Election Fact Check: राहुल गांधी ने 'दो गधों' का जिक्र करते हुए दिया बयान, जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget