एक्सप्लोरर

PM मोदी ने जो कहा था क्या यूपी की जनता भी वही फैसला सुनाने वाली है? Exit Poll के इन आंकड़ों से जानें

यूपी में बीजेपी का 300 पार का दावा पूरा होगा या नहीं ये 10 तारीख को पता चल पाएगा लेकिन एबीपी-न्यूज सी वोटर के एक्जिट पोल में बीजेपी अपने इस लक्ष्य से दूर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कई बार कहा है कि यूपी कह रहा है...आएगी तो भाजपा ही! तो क्या प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था, यूपी की जनता भी वही फैसला सुनाने वाली है? क्योंकि एबीपी न्यूज-सी वोटर के एक्जिट पोल ये बता रहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मिले हैं.

सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन के खाते में 41 फीसदी और समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वोट प्रतिशत का ये आंकड़ा ये बताता है कि समाजवादी पार्टी ने इस बार बीजेपी को कड़ी टक्कर दी लेकिन वो इस जंग को जीत में नहीं बदल पाए. अखिलेश यादव ये दावा किया करते थे पहले 3 फेस में ही समाजवादी पार्टी ने शतक मार दिया है लेकिन सी वोटर के एक्जिट पोल में अखिलेश का ये दावा गलत साबित होता दिख रहा है.

  1. पहले फेज में यूपी की गन्ना बेल्ट में हुए चुनाव में एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 28 से 32, समाजवादी पार्टी को 23 से 27 तो बीएसपी को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है.
  2. पश्चिमी यूपी में ही दूसरे फेज में बीजेपी को 23 से 27, समाजवादी पार्टी को 26 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है.
  3. तीसरे फेज की 59 सीटों पर बीजेपी और मजबूत हो रही है. एक्जिट पोल के मुताबिक इस चरण में बीजेपी की 38 से 42 सीटों के मुकाबले समाजवादी पार्टी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है.
  4. चौथे चरण तक चुनाव अवध के इलाके में पहुंच गया, वहां की 59 सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगियों को 41 से 45 और समाजवादी पार्टी को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है.
  5. पांचवे चरण में भी बीजेपी 39 से 43 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी से काफी आगे है.
  6. छठे चरण की 57 सीटों में बीजेपी 28 से 32 तो समाजवादी पार्टी 18 से 22 सीटों पर नजर आ रही है.
  7. आखिरी चरण यानी पूर्वांचल की 54 सीटों पर बीजेपी को 25 से 29 तो समाजवादी पार्टी को 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है.

यानी एक्जिट पोल के मुताबिक दूसरे चरण को छोड़कर किसी भी चरण में समाजवादी पार्टी बीजेपी को टक्कर देती नहीं दिख रही है. यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, जिस तरह 2017 के एग्जिट पोल ने आंकड़ा दिखाया था, हमने उस आंकड़े को पार किया था वैसे ही इस बार भी BJP की गठबंधन सरकार 300+ आंकड़ा पार करेगी. वहीं यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, एग्जिट पोल पर भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटे पाकर सरकर बनाएंगी. हमारा काम ही हमारी पहचान है. हमने पारदर्शी तरीके से काम से यूपी की जनता के लिए काम किया है.

  • यूपी के सातों चरणों में हुए चुनाव के एक्जिट पोल की फाइनल तस्वीर के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं
  • समाजवादी पार्टी गठबंधन पिछले नतीजों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा सीटों के साथ 132 से 148 सीटों के आसपास नजर आ रहा है.
  • तीसरे नंबर पर बीएसपी है जो लगभग 2017 के नतीजों के आसपास 13 से 21 सीटों तक जा सकती है.
  • यही हाल कांग्रेस का है जिसे 4 से 8 सीट मिलने का अनुमान है.

चुनाव से पहले ये माना जा रहा था किसानों की नाराजगी के कारण पश्चिमी यूपी में बीजेपी को नुकसान हो सकता है. एक्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी को फायदा जरूर मिला है लेकिन सीटों के मामले में बीजेपी फिर भी आगे है. वहीं बुंदेलखंड में बीजेपी पूरी तरह समाजवादी पार्टी पर हावी है, यहां की 19 में से 14 से 18 सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान है. वैसे ही अवध में बीजेपी 77 से 81 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. तो पूर्वांचल में 70 से 74, यहां समाजवादी पार्टी को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है. यानी कुल मिलाकर एक्जिट पोल यूपी में बीजेपी की वापसी का मजबूत इशारा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
'UP में आएंगे तो योगी ही...' Exit Poll में बन रही बीजेपी की सरकार, जानें किस दल का क्या है हाल

उत्तराखंड में BJP बहुमत से दूर, अपनी बदौलत सरकार बनाने की स्थिति में नहीं कांग्रेस, जानें क्या कहता है Exit Poll

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget