एक्सप्लोरर

Gujarat, Himachal Result 2022: गुजरात में बीजेपी का राज बरकरार, हिमाचल में कांग्रेस बनाएगी सरकार, पढ़िए रिजल्ट से जुड़ी हर हलचल

Gujarat, Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Live Updates: गुजरात में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जीत के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं.

Key Events
Assembly Election Results 2022 Live Updates Gujarat Results 2022 Himachal Results Vote Counting Winners Name News Gujarat, Himachal Result 2022: गुजरात में बीजेपी का राज बरकरार, हिमाचल में कांग्रेस बनाएगी सरकार, पढ़िए रिजल्ट से जुड़ी हर हलचल
विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 लाइव

Background

Gujarat-Himachal Election Results 2022 Live: आज हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के नतीजों का दिन है. आज दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे जारी किए जा रहे हैं. दोनों राज्यों के लिए 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था जबकि गुजरात में दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी.यहां मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

गुजरात में 37 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 92 का है. इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में कम हुआ. 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार गुजरात में सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ. महंगाई, राज्य के कुछ हिस्सों में पानी नहीं पहुंचना, बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और किसानों का मुद्दा चुनाव में छाया रहा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी समेत कुल 1621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा.

गुजरात में पिछले 27 सालों से गुजरात की सरकार है. सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में लगातार सातवीं जीत को लेकर उत्साहित है. गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. हालांकि एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में गुजरात में बीजेपी के लिए बहुमत की भविष्यवाणी की गई है. एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में बीजेपी को 128-140 सीटें, कांग्रेस को 31-43 सीटें, आप को 3-11 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 10,000 सुरक्षाकर्मियों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में मतगणना की जाएगी. पूरे राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है, लेकिन अगर अतीत की बात करें तो हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज चला आ रहा है. 

हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है. हालांकि कांग्रेस कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल में बीजेपी को 33-41 सीटें, कांग्रेस को 24-32 सीटें, आप को शून्य और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है.

22:15 PM (IST)  •  08 Dec 2022

Himachal Election Result 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से हतोत्साहित नहीं- ओवैसी

Himachal Election Result: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से उनकी पार्टी हतोत्साहित नहीं है, राज्य में इसे मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया

22:14 PM (IST)  •  08 Dec 2022

Himachal Election Result 2022 Live: आप वीरभद्र सिंह के परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकते- प्रतिभा वीरभद्र सिंह

Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, विधायक चुनेंगे अपना नेता, निर्णय से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जाएगा. मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में हूं, लेकिन हमने यह चुनाव स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता है. आप उन्हें और उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकते.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget