एक्सप्लोरर

UPSSSC PET 2023: 20 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए चलेंगी 100 एक्सट्रा बसें, 28 और 29 को है एग्जाम

28 और 29 अक्टूबर को यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा. इस साल परीक्षा में बैठ रहे करीब 20 लाख कैंडिडेट्स के लिए प्रशासन ने 100 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है.

UPSSSC PET Exam On 28 & 29 October: उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक यूपीएसएसएससी पीईटी के सुचारू आयोजन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इस एग्जाम में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स भाग लेते हैं, ऐसे में परीक्षा का सफल आयोजन एक बड़ी जिम्मेदारी है. इसी क्रम में उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खास परीक्षा के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है. इससे कैंडिडेट्स को अपने सेंटर्स तक पहुंचने में आसानी होगी. प्राइमरी एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए 100 रोडवेज़ की एक्स्ट्रा बसें चलायी जाएंगी.  ये बसें प्रयागराज से चलेंगी ताकि कैंडिडेट्स को सेंटर्स तक आने-जाने में समस्या न हो.

ये ऑफिसर करेंगे निगरानी

यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए न केवल बसें चलायी गई हैं बल्कि इनकी निगरानी और सुचारू प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है. सभी डिपो में असिस्टेंट रीजनल मैनेजर को नोडल ऑफिसर बना दिया गया है. इनकी जिम्मेदारी होगी कि सभी कुछ सुचारू रूप से चले और बस अड्डे पर भीड़ न होने पाए. जैसे ही बसें भरें उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाए. इस प्रकार सभी व्यवस्था सुचारू रूप से पूरी हो इसका भरपूर ध्यान रखा जा रहा है.

बढ़ सकती है संख्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 100 बसों के अलावा कुछ बसों को सुरक्षित रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी चलाया जा सकता है. कैंडिडेट्स की संख्या को देखते हुए अगर जरूरत पड़ेगी तो 50 और बसों को भी चलाया जा सकता है. बता दें कि इस बार यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा में करीब 20 लाख कैंडिडेट्स भाग ले रहे हैं. परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर के दिन 35 जिलों में 1058 केंद्रों में किया जाएगा. इसके लिए यूपी के सरकारी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

एडमिट कार्ड हो चुके हैं जारी

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए थे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक इन्हें डाउनलोड न किया हो वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – upsssc.gov.in.

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET परीक्षा के लिए चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइंस 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget