एक्सप्लोरर

UNESCO में काम करने का मौका, ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स

यूनेस्को ने पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के लिए इंटरनेशनल इंटर्नशिप का मौका दिया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को वैश्विक स्तर पर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा.

युवाओं के करियर को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को ने पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के लिए इंटरनेशनल इंटर्नशिप का मौका दिया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को वैश्विक स्तर पर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा.यूनेस्को (UNESCO) ने एक खास इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस इंटर्नशिप के दौरान चयनित युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के काम का अनुभव मिलेगा और वे अपने शैक्षणिक तथा तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से मजबूत कर सकेंगे. यह प्रोग्राम खास तौर पर पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी स्तर के छात्रों के लिए है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.unesco.org पर जाकर 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक कार्यक्षेत्र में पेशेवर अनुभव देना और उनके कौशल को और अधिक विकसित करना है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, पीएचडी या उसके समकक्ष उच्च शिक्षा का प्रोग्राम होना जरूरी है. यदि आपने हाल ही में पिछले 12 महीनों में मास्टर या पीएचडी पूरी की है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं.

केवल ग्रेजुएट स्तर की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार तभी आवेदन कर सकते हैं जब वे किसी पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में नामांकित हों या इंटर्नशिप शुरू होने से पिछले 12 महीनों में स्नातक पूरी की हो.सचिवीय/सहायक या तकनीकी/व्यावसायिक पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को संबंधित स्कूल या तकनीकी संस्थान में अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी और अंतिम वर्ष में होना जरूरी है.

ये है जरूरी पात्रता

यूनेस्को इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी या फ्रेंच में अच्छी पकड़ होनी चाहिए, जबकि मुख्यालय में सचिवीय पदों के लिए दोनों भाषाओं का ज्ञान जरूरी हो सकता है. इसके साथ ही MS Office, Google Workspace जैसी ऑफिस सॉफ्टवेयर में दक्षता आवश्यक है और अंतरराष्ट्रीय माहौल में टीम के साथ काम करने की क्षमता भी होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास अच्छे पारस्परिक और संचार कौशल होना अनिवार्य है और आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है.

ये काम जरूर करें

यूनेस्को इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने से पहले अपना प्रेरणा पत्र (Motivation Letter) और बायोडाटा (CV/Resume) तैयार करें. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह अंग्रेज़ी या फ्रेंच में होगी. अगर दस्तावेज इन भाषाओं में नहीं हैं, तो सरल अनुवाद तैयार रखें. साथ ही सुनिश्चित करें कि आपका संपर्क नंबर और ईमेल अगले 6 महीने तक सक्रिय रहें.

यह भी पढ़ें - मां के साथ चूड़ियां बेचने वाला बेटा बना IAS ऑफिसर, आपके दिल को छू जाएगी ये कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget