एक्सप्लोरर

देश-दुनिया के पहले सरस्वती शिशु मंदिर में आजादी के बाद से तैयार हो रही है संघ की नई पौध, गोरक्षपीठ से है गहरा नाता

गोरखपुर में गुरु-शिष्य परंपरा का वाहक बने सरस्‍वती शिशु मंदिर की नींव आज से साढ़े सात दशक से पहले पड़ी थी. बच्चों को संस्कारवान, शारीरिक और मानसिक विकास के साथ दक्ष बनाने के लिए शिविर होते रहे हैं.

गोरखपुर, जिसे गीता प्रेस, गोरक्षपीठ और दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म के लिए जाना जाता है, वहीं इस शहर में एक और ऐतिहासिक पहचान जुड़ी है – सरस्वती शिशु मंदिर. यह न केवल शिक्षा का एक केंद्र है, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भावी पीढ़ी को तैयार करने की प्रयोगशाला भी. गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी इलाके में स्थित यह विद्यालय, आजादी के बाद संघ द्वारा स्थापित पहला ऐसा स्कूल था, जिसने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की नींव भी रखी.

साल 1952 में नानाजी देशमुख, भाऊराव देवरस और कृष्ण चंद्र गांधी जैसे प्रचारकों की प्रेरणा से इस विद्यालय की नींव रखी गई थी. शुरुआत में पांच रुपए महीने के किराए पर एक भवन में यह स्कूल चला करता था. पहले प्रधानाचार्य कृष्णकांत वर्मा रहे. धीरे-धीरे यह विद्यालय एक वटवृक्ष की तरह फैलता गया और देशभर में विद्या भारती के बैनर तले हजारों शाखाएं खुलती चली गईं.

गोरक्षपीठ और सरस्वती शिशु मंदिर का गहरा रिश्ता

आज इस विद्यालय में प्ले-वे से लेकर 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है, वो भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में. वर्तमान में यहां 3500 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं. स्कूल में 200 बच्चों के लिए छात्रावास भी है, जिसमें दूर-दराज से आए बच्चे रहते हैं. यहां 100 के करीब शिक्षक और शिक्षिकाएं पढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं, श्रीराम वनवासी कल्याण आश्रम के 30 आदिवासी बच्चे और RTE के तहत 19 बच्चे भी यहां मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

गोरक्षपीठ और सरस्वती शिशु मंदिर का संबंध भी गहरा है. ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – तीनों पीढ़ियों से यह रिश्ता मजबूत होता चला आ रहा है. यही कारण है कि जब 2022 में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया, तब संघ ने भी इसी विद्यालय को केंद्र बनाकर बैठकों और रणनीतियों के जरिए उन्हें भारी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

विद्यालय से निकले लाखों संस्कारित नागरिक

आज इस स्कूल की छवि सिर्फ एक विद्यालय की नहीं, बल्कि एक वैचारिक केंद्र की बन चुकी है. विद्या भारती के प्रांत उपाध्यक्ष रामनाथ गुप्ता के अनुसार, पूरे देश और दुनिया में 25 हजार से ज्यादा स्कूल संघ के इसी मॉडल पर चल रहे हैं, जिनमें करीब 24 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं और दो लाख से ज्यादा शिक्षक उन्हें शिक्षित और संस्कारित कर रहे हैं.

जहां एक ओर गोरखपुर को साहित्य, योग और धार्मिक परंपराओं का गढ़ माना जाता है, वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग भी इस शहर की शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सबसे मजबूत कड़ी बन चुका है. यह विद्यालय सिर्फ पढ़ाई नहीं सिखाता, यह बच्चों को अच्छा इंसान और संस्कारी नागरिक भी बनाता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget