एक्सप्लोरर

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रोहिणी घावरी, जिन्होंने चंद्रशेखर पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप?

डॉ. रोहिणी घावरी कौन हैं? आइए जानते हैं चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर की पूरी कहानी....

भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ इन दिनों एक गंभीर आरोप के चलते विवादों में घिरे हुए हैं. यह आरोप किसी आम महिला ने नहीं, बल्कि एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और विदेश में काम करने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने लगाया है.

रोहिणी का नाम इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में लगातार छाया हुआ है. उन्होंने चंद्रशेखर पर न सिर्फ भावनात्मक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, बल्कि अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही है.

कौन हैं रोहिणी घावरी?

डॉ. रोहिणी घावरी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली हैं और वाल्मीकि समुदाय से आती हैं. उनके पिता इंदौर के एक बीमा अस्पताल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं. बेहद साधारण बैकग्राउंड से आने के बावजूद रोहिणी ने शिक्षा और आत्मविश्वास के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई. उन्होंने स्विट्जरलैंड की एक यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की और पीएचडी के लिए एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप भी हासिल की थी. उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है.

इससे पहले उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स से फॉरेन ट्रेड में बीबीए किया और उसके बाद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए की पढ़ाई की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार वह बीते पांच सालों से स्विट्जरलैंड में एक जॉब कर रही हैं और एक NGO भी चला रही हैं, जो सामाजिक मुद्दों पर काम करता है. साल 2019 में वह पढ़ाई के सिलसिले में विदेश गई थीं और वहीं से उनका संपर्क चंद्रशेखर आजाद से शुरू हुआ था.

क्या हैं आरोप?

रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए और कुछ मीडिया साक्षात्कारों में यह दावा किया है कि चंद्रशेखर ने न सिर्फ उनका, बल्कि कई अन्य लड़कियों का भी यौन और भावनात्मक शोषण किया. उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने अपनी शादी की बात उनसे और बाकी लड़कियों से छुपाई और उनका विश्वास तोड़ा.

रोहिणी का कहना है कि उन्होंने चंद्रशेखर के साथ पांच साल तक संबंध में रहने के दौरान कई बार महसूस किया कि वह सिर्फ उन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने खुद को "विक्टिम नंबर 3" बताया और यह भी दावा किया कि उनके जैसे और भी कई पीड़ित हैं जिनकी आवाज आज तक नहीं सुनी गई.

क्या कहा रोहिणी ने?

रोहिणी ने साफ कहा है कि वह इस लड़ाई को कानूनी मोर्चे पर ले जाएंगी और चंद्रशेखर के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी. उन्होंने अपनी X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, लेकिन वह न्याय के लिए लड़ती रहेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह वीडियो इंटरव्यू नहीं दे रही हैं, क्योंकि लीगल सलाह ले रही हैं, लेकिन आने वाले समय में और खुलासे करेंगी.

रोहिणी घावरी का नाम तब भी चर्चा में आया था, जब उन्होंने एक बार यूनाइटेड नेशंस में स्पीच की शुरुआत “जय श्री राम” कहकर की थी. अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget