एक्सप्लोरर

Rajasthan SET Exam Date 2023: बड़ा अपडेट! बदल गई परीक्षा की डेट, अब इस तारीख को होगा राजस्थान SET 2023 एग्जाम

आपको बता दें राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यह परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए है.

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 (Rajasthan SET Exam 2023) को लेकर बड़ा अपडेट है. इस परीक्षा की तारीख अब बदल गई है. यानी पहले जो परीक्षा 19 मार्च को होने वाली थी वो अब नहीं होगी. छात्रों के बीच इसे लेकर कई आशंकाएं हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि यह परीक्षा अब 26 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी. दरअसल, इस परीक्षा का आयोजन गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा की तरफ से किया जा रहा है. परीक्षा की तारीख बदलने को लेकर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा की तरफ से उसकी ऑफिशियल वेबसाइट ggtu.ac.in पर एक नोटिस भी जारी किया गया है.

नहीं होगी कोई निगेटिव मार्किंग

आपको बता दें राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यह परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए है. इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनो ही पेपर बहुविकल्पीय होंगे. अभी तक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है. लेकिन छात्रों को उम्मीद है कि जल्द ही राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, परीक्षा की डेट क्यों चेंज की गई इस पर कोई भी ठोस कारण सामने नहीं आया है. आपको बता दें पेपर लीक के मामले जिस तरह से देश भर में हो रहे हैं, उसको देखते हुए राजस्थान के छात्र भी चौकन्ने हैं और सरकार भूल कर भी कोई ऐसी अनहोनी नहीं होने देना चाहेगी जिससे युवा सड़कों पर उतर जाए.

बदली हुई तारीख को कैसे चेक करें

अगर आप राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 की बदली हुई तारीख चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले अभ्यर्थी को इसके आधिकारिक वेबसाइट ggtu.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिए गए SET 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद यहां दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा. फिर परीक्षा की संशोधित डेट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी. अगर आप चाहें तो एक बार चेक करने के बाद इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया IAS बनने का 'ट्रिपल 8' फॉर्मूला, UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को लिए विशेष सलाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
SSC जेई से CHSL की परीक्षा तारीख जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
SSC जेई से CHSL की परीक्षा तारीख जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?
बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget