एक्सप्लोरर

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया IAS बनने का 'ट्रिपल 8' फॉर्मूला, UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को लिए विशेष सलाह

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने एबीपी नेटवर्क के आईडिया ऑफ इंडिया समिट 2023 में UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक ट्रिपल 8 फॉर्मूला बताया. अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए है.

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दुनिया में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. उनकी कही बातों की छोटी क्लिप रातों रात वायरल हो जाती है. आज डॉ. विकास दिव्यकीर्ति जब एबीपी नेटवर्क के आईडिया ऑफ इंडिया प्रोग्राम में आए तो उन्होंने छात्रों के लिए कई बड़ी बातें कहीं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि एक आईएस बना जाएं तो उसके लिए आपको क्या करना चाहिए. उन्होंने जो तीन-चार तरीके बताए यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक करने के वो हम आपको यहां बता रहे हैं.

आप रोबोट नहीं हैं

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि छात्रों को समझना होगा कि वो रोबोट नहीं हैं. इसलिए आपको अपने आप से ये नहीं कहना चाहिए कि मैं दिन भर रात भर सिर्फ पढ़ता रहूंगा और लगा ही रहूंगा. ऐसा करने से आप आईएएस नहीं बनेंगे. आपको समझना होगा कि आपकी एक ज़िंदगी है जिसमें पढ़ाई के अलावा भी कई और जरूरी चीजें हैं. इसलिए सबका संतुलन आपको बनाना होगा.

क्या है डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का 'ट्रिपल 8 फॉर्मूला'

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने एबीपी नेटवर्क के आईडिया ऑफ इंडिया समिट 2023 में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक ट्रिपल 8 फॉर्मूला बताया. डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का ये ट्रिपल 8 फॉर्मूला है- 8 घंटे सोना, 8 घंटे पढ़ना और 8 घंटे मौज मस्ती करना. अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका यूपीएससी में सेलेक्शन हो तो आपको इस नियम पर चलना चाहिए. जाहिर सी बात है यूपीएससी सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, इस परीक्षा में सिर्फ किताबी ज्ञान काम नहीं आता...इसलिए आज अगर UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो इस फॉर्मूला पर जरूर एक बार गौर करें.

सप्ताह में एक फिल्म जरूर देखें

इसी प्रोग्राम में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया की छात्रों को सप्ताह में एक फिल्म जरूर देखनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें सिर्फ किताबों में दिन भर अपना सिर नहीं खपाए रखना चाहिए. छात्रों को चाहिए कि वो अपने दोस्तों से मिलें, उनसे बात करें. ये आपकी तैयारी में आपको बहुत मदद करेगा. ऐसा करने से आपका दिमाग बूस्ट होगा. और आप जब इसके बाद पढ़ने बैठेंगे तो आपका पढ़ने में मन लगेगा.

समाज को पढ़िए

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने आईडिया ऑफ इंडिया समिट 2023 में बताया कि छात्रों को सिर्फ किताबों को नहीं पढ़ना चाहिए. आप सिर्फ किताबें पढ़ कर यूपीएससी नहीं निकाल सकते हैं. इसलिए आपको किताबों के साथ-साथ समाज को भी पढ़ना होगा.जो 8 घंटे आपके पास मौज मस्ती के हैं, उसी वक्त में आप लोगों से मिलिए, उनसे बात कीजिए...समाज को समझने की कोशिश कीजिए. ये सब कुछ आपको यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: Photo: ये हैं भारत के सबसे सुंदर स्कूल... किसी महल से कम नहीं है इनका डिजाइन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget