Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Round2Hell के Wasim ने Exclusive Interview में ECL Season 3, Round2Hell के upcoming video और Cricket को लेकर खुलकर बात की। Wasim ने बताया कि ECL के पिछले season से उन्होंने काफी कुछ सीखा है और इस बार उस experience के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। उन्होंने Round2Hell की नई video को लेकर भी update दिया और बताया कि fans को जल्द नया content देखने को मिलेगा। Interview में Wasim ने अपने भाई के साथ ECL में होने वाले मुकाबले को लेकर भी मजेदार बातें शेयर कीं। इसके अलावा उन्होंने Virat Kohli और Rohit Sharma के cricket career पर अपनी राय दी। Wasim ने कहा कि Virat Kohli और Rohit Sharma जैसे नाम कभी-कभी ही जन्म लेते हैं और Indian Cricket में उनकी कमी महसूस होगी।






















