एक्सप्लोरर

Puducherry School Reopening: पुडुचेरी में 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, ये रखी गई हैं शर्तें

Puducherry 9th to 12th School Reopening: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे.

Puducherry School Reopening update: पुडुचेरी सरकार ने घोषणा की है कि वह 1 सितंबर से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने जा रही है.पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने घोषणा की है कि कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे. यह निर्णय कोविड-19 मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए लिया गया है. मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  कहा कि स्कूल और कॉलेज 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा की टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों को स्कूलों के फिर से खुलने से पहले टीकाकरण करवाना अनिवार्य होगा. कॉलेजों के मामले में, स्टाफ सदस्यों के साथ, छात्रों का भी वैक्सीनेशन जरूरी होगा. हालांकि सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में 90 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है.

गृह एंव शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर स्कूल-कॉलेज खुलने की दी जानकारी
वहीं पुडुचेरी के  गृह एवं शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवयम ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने के सीएम के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: "मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि स्कूल और कॉलेज 1 सितंबर से खुलेंगे और यह रोटेशन में चलेंगे."

सप्ताह के अलग-अलग दिन आएंगे छात्र स्कूल
हालांकि, पुडुचेरी सरकार ने अभी तक कोई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी नहीं की है, सरकार ने कहा कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जाएगा और छात्रों के विभिन्न बैच सप्ताह के अलग-अलग दिनों में स्कूल में आएंगे. 9वीं और 10वीं के छात्र सोमवार को स्कूल आएंगे और 11वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र मंगलवार को स्कूल में क्लासेज के लिए उपस्थित होंगे.

स्कूलों और कॉलेजों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

स्कूलों और कॉलेजों को COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जरूरी है जैसे कि मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करना और परिसर के अंदर सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है.

बता दें कि इससे पहले, केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने जुलाई से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और अब सरकार ने आखिरकार 1 सितंबर से फिजिकल क्लासेज शुरू करने की घोषणा की है.वर्तमान में, केंद्र शासित प्रदेश में 796 कोविड-19 के एक्टिव मामले हैं. इसके साथ ही 7लाख 95 हजार 760 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

ये भी पढ़ें

Karnataka SSLC Exam 2021: सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Himachal Schools: 4 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार का फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget