एक्सप्लोरर

अब इस तेजतर्रार महिला को मिली UPSC की कमान, चर्चा में रहे इनके कई फैसले, जानें कौन हैं नई चेयरपर्सन

आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी की नई अध्यक्ष बनी हैं. उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और स्वास्थ्य सचिव के रूप में कार्य किया है.

1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की नए चेयरमैन होंगी. जिसका ऐलान अब कर दिया गया है. बीते दिनों यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश की गई थी. जिसे एक्सेप्ट कर अब प्रीति सूदन के हाथों में यूपीएससी की कमान सौंपी गई है.

कौन हैं प्रीति सूदन?

भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को एक नई कप्तान मिल गई हैं. यूपीएससी अध्यक्ष की जिम्मेदारी रिटायर्ड IAS अधिकारी प्रीति सूदन को मिली है. प्रीति सूदन 1983 बैच की IAS अधिकारी हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश कैडर में अपनी सेवा शुरू की और फिर कई केंद्रीय मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं. विश्व बैंक और WHO जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं. 37 साल तक विभिन्न विभागों में काम करने के बाद, 2020 में वे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से रिटायर हुईं. 2022 में उन्हें UPSC की सदस्य बनाया गया और अब उन्हें इस संस्थान का चेयरमैन बनाया गया है.

कोरोना काल में अहम भूमिका

कोरोना महामारी के दौरान, जब देश संकट में था, प्रीति सूदन स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय सचिव थीं. उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने की सिफारिश की थी. वे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के इंडिपेंडेंट पैनल की सदस्य भी थीं.

हरियाणा की बेटी

हरियाणा की रहने वाली प्रीति सूदन ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एम.फिल किया है और सामाजिक नीति एवं नियोजन में एमएससी भी की है. 1983 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और आंध्र प्रदेश कैडर में IAS अधिकारी बनीं.

बड़े फैसले लेने का अनुभव

प्रीति सूदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं. विश्व बैंक में कंसल्टेंट भी रह चुकी हैं. केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत मिशन में उनका अहम योगदान रहा है. ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने में भी उनकी अहम भूमिका थी.

यह भी पढ़ें- NCERT Jobs 2024: एनसीईआरटी ने निकाली बंपर पदों पर भर्तियां, लाखों मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget