एक्सप्लोरर

गणित में फिसड्डी, भाषा में भी नहीं पार! शिक्षा मंत्रालय के सर्वे में खुली देश के स्कूलों की पोल

देश के नौनिहाल जिन पर भविष्य की नींव टिकी है, वह गणित और भाषा जैसी बुनियादी चीजों में पिछड़ रहे हैं. हाल ही में बेहद ही हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

देश के लाखों सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई की स्थिति कितनी गंभीर है, इसका खुलासा हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के एक बड़े सर्वेक्षण ‘परख’ में हुआ है. यह सर्वे पहले ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS)’ के नाम से जाना जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक क्लास तीन के 47% बच्चों को 10 तक का पहाड़ा तक नहीं आता और सिर्फ 55% बच्चे ही 99 तक की गिनती को सही क्रम में रख पाते हैं.

यह सर्वे 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 781 जिलों के 74,000 से ज्यादा स्कूलों में किया गया, जिसमें क्लास 3, 6 और 9 के करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया. साथ ही 2.7 लाख से अधिक शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से सवाल-जवाब किए गए.

कक्षा तीन के हालात चिंताजनक

क्लास तीन के बच्चों में गणित की बुनियादी समझ की बहुत कमी पाई गई. केवल 58% छात्र ही दो अंकों का जोड़-घटाव कर सके. यानी हर दूसरा बच्चा साधारण गणितीय सवालों को हल नहीं कर पा रहा है.

कक्षा छह में गणित सबसे कमजोर कड़ी

छठी कक्षा के बच्चों ने गणित में सबसे कम औसत अंक मात्र 46% हासिल किए. भाषा में औसत 57% और पर्यावरण-सामाजिक विषय ‘हमारे आस-पास की दुनिया’ में 49% अंक मिले. इसमें भी केवल 53% छात्र ही जोड़, गुणा और उनके उपयोग को ठीक से समझ पाए. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि जिन विषयों में 50% से कम छात्रों ने सही उत्तर दिए, वहां सीखने में गंभीर रुकावटें हैं.

कौन आगे, कौन पीछे?

रिपोर्ट में केंद्र सरकार के स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर पाया गया. इन स्कूलों के कक्षा 9 के छात्रों ने सभी विषयों में सबसे अच्छे अंक हासिल किए, खासकर भाषा में. वहीं, निजी स्कूलों के छात्रों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गणित में कमजोर साबित हुए.

राज्य सरकार और सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन औसत रहा. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा तीन के बच्चों ने शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कक्षा छह और नौ में शहरी छात्रों ने बढ़त बना ली.

आगे क्या?

स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि यह सर्वे सिर्फ रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके आधार पर देशभर में व्यापक सुधार की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि अब इस रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर एक बहु-स्तरीय रणनीति तैयार की जा रही है ताकि सीखने की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget