एक्सप्लोरर

M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

एमटेक की पढ़ाई का सपना देख रहे हैं और पैसा रुकावट बन रहा है तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि आपको पढ़ाई के लिए कितना लोन मिल सकता है...

अगर आप M.Tech की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन फीस की चिंता पीछा नहीं छोड़ रही, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. आजकल देशभर में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक, छात्रों को M.Tech जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए एजुकेशन लोन देने की सुविधा दे रहे हैं. इसमें फीस के साथ-साथ हॉस्टल, किताबें, लैपटॉप और रहने का खर्च भी शामिल होता है.

M.Tech जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए छात्र 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं. भारत में पढ़ाई करने पर आमतौर पर 10-15 लाख का लोन काफी होता है, लेकिन विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरत के हिसाब से 25 लाख या उससे अधिक तक का लोन भी मिल जाता है. सरकारी बैंकों में कुछ खास संस्थानों (जैसे – IIT, NIT, IISc आदि) के लिए लोन जल्दी और कम ब्याज दर पर मिल जाता है.

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • एडमिशन लेटर (कॉलेज या यूनिवर्सिटी से)
  • कोर्स की फीस स्ट्रक्चर
  • छात्र की पहचान और एड्रेस प्रूफ
  • पिछले शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन)
  • माता-पिता या गारंटर की इनकम प्रूफ
  • अगर लोन की राशि ज्यादा है (7.5 लाख रुपये से ऊपर), तो बैंक को सिक्योरिटी (जैसे जमीन या प्रॉपर्टी) देने की जरूरत पड़ सकती है.

कितना होगा EMI का बोझ?

मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया है और उसकी ब्याज दर 9% सालाना है. बैंक आपको आमतौर पर 1 से 2 साल का मॉरिटोरियम पीरियड देता है यानी पढ़ाई के दौरान और उसके बाद 6-12 महीने तक आपको EMI नहीं भरनी होती. इसके बाद आप 7 साल में लोन चुकाते हैं, तो हर महीने करीब 14,000 से 16,000 रुपये तक EMI बन सकती है. अगर आप जल्दी चुकाना चाहें, तो बैंक आपको प्री-पेमेंट की भी सुविधा देते हैं, जिससे ब्याज कम लग सकता है.

आसान भुगतान के लिए क्या करें?

पढ़ाई के बाद जल्दी नौकरी पाने की योजना बनाएं ताकि EMI शुरू होने से पहले आपकी आय सुनिश्चित हो जाए.
इंटर्नशिप, पार्ट टाइम जॉब या स्कॉलरशिप की मदद से कुछ कमाई करते रहें.
EMI चुकाने के लिए ऑटो डेबिट या ECS सुविधा का उपयोग करें, जिससे कोई किस्त मिस न हो.
अगर नौकरी मिलने में समय लग रहा है, तो बैंक से मॉरिटोरियम बढ़ाने की अपील कर सकते हैं.

सरकार की मदद भी है साथ

भारत सरकार की क्रेडिट गारंटी फंड योजना (CGFSEL) के तहत 7.5 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है. इसके अलावा इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के तहत कुछ चुनिंदा छात्रों को ब्याज में राहत भी मिलती है, खासकर अगर परिवार की आय 4.5 लाख रुपये से कम हो.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी
UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पद दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पद दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
6 साल में सबसे कम रहा नीट पीजी 2026 का कट ऑफ, जानें क्या है वजह?
6 साल में सबसे कम रहा नीट पीजी 2026 का कट ऑफ, जानें क्या है वजह?
CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget