एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2025: MBBS और BDS सीट पाने के लिए जरूरी स्टेप्स, कॉलेज एडमिशन और एफिडेविट से जुड़ी हर जानकारी

NEET UG 2025 काउंसलिंग के जरिए MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन पाने का सपना अब आसान हो गया है. आप यहां सही रजिस्ट्रेशन, डॉक्युमेंट्स और एफिडेविट से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं.

अगर आपने NEET UG 2025 की परीक्षा पास कर ली है और अब MBBS या BDS कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. काउंसलिंग की प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है और अगर आपने समय रहते जरूरी डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं किए या सही तरीका नहीं अपनाया, तो सीट मिलना मुश्किल हो सकता है.

यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि MBBS या BDS सीट पाने के लिए NEET काउंसलिंग में कैसे हिस्सा लें, किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी और एफिडेविट कब और क्यों देना होता है.

NEET UG काउंसलिंग क्या होती है?

NEET UG काउंसलिंग वह प्रक्रिया है जिसके जरिए मेडिकल स्टूडेंट्स को MBBS और BDS जैसे कोर्सों में कॉलेज अलॉट किया जाता है. इसमें आपके रैंक, कट-ऑफ, कैटेगरी और सीट की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज तय किया जाता है.

NEET की काउंसलिंग दो स्तरों पर होती है-

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) - 15% सीटों के लिए

राज्य कोटा - 85% सीटों के लिए

ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) करती है जबकि राज्य कोटे की काउंसलिंग अलग-अलग राज्य सरकारें अपने पोर्टल के जरिए आयोजित करती हैं.

MBBS और BDS सीट पाने के लिए ये हैं जरूरी स्टेप्स

सबसे पहले आपको MCC या राज्य की मेडिकल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन आप काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सकते.
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता देनी होती है यानी आपको कौन-कौन से कॉलेज पसंद हैं, उनकी लिस्ट बनाकर जमा करनी होती है.
आपकी रैंक और पसंद के आधार पर MCC या राज्य बोर्ड आपको एक कॉलेज अलॉट करता है.
अगर आपको कॉलेज मिल जाता है तो तय समय में रिपोर्ट करना होगा और सारे डॉक्युमेंट्स दिखाने होंगे.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स जरूरी हैं?

NEET UG का स्कोर कार्ड और रैंक लेटर
10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
आयु प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof)
आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो
कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
डोमिसाइल सर्टिफिकेट (राज्य कोटा के लिए)
सीट अलॉटमेंट लेटर
एफिडेविट (Affidavit) 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

एफिडेविट क्यों जरूरी है?

अगर आपने दो या उससे ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन नहीं लिया है, या आप यह डिक्लेयर करना चाहते हैं कि आपने पहले कहीं MBBS/BDS सीट नहीं ली, तो एफिडेविट देना जरूरी होता है. इसके जरिए आप शपथ लेते हैं कि दी गई जानकारी सही है और आप किसी भी गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार होंगे. एफिडेविट स्टांप पेपर पर बनवाया जाता है और नोटरी से साइन करवाना होता है. इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, काउंसलिंग का राउंड आदि की जानकारी रहती है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?
4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?
EAC PM Report: भारत में घटेंगे स्कूली बच्चे, 2036 तक प्राइमरी ग्रुप में 20% की कमी का अनुमान 
भारत में घटेंगे स्कूली बच्चे, 2036 तक प्राइमरी ग्रुप में 20% की कमी का अनुमान 
Women in Management: किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?
किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?
BPSC: टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला
टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget