एक्सप्लोरर

केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में ग्रेजुएशन किया है, जबकि रविंद्र जडेजा की बीवी रिवाबा जडेजा ने राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

बॉलीवुड की दुनिया और राजनीति की गलियों में अपने नाम की चमक बिखेरने वाली दो महिलाओं की शैक्षणिक यात्रा इन दिनों चर्चा में है. एक ओर हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और खुद एक सफल एक्ट्रेस - अथिया शेट्टी, और दूसरी तरफ हैं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की बीजेपी विधायक - रिवाबा जडेजा. दोनों ही महिलाएं अपनी शिक्षा और करियर के कारण युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं.

ग्लैमर गर्ल ने कहां से की पढ़ाई?

अथिया शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अभिनय में रुचि दिखाना शुरू कर दिया था. बॉलीवुड में आने से पहले अथिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अभिनय की तकनीकी और क्रिएटिव बारीकियां अच्छी तरह सीखी थीं.

केएल राहुल से कब हुई थी शादी?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी. यह शादी एक निजी समारोह में मुंबई से करीब 82 किलोमीटर दूर खंडाला में अथिया के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी के फार्महाउस जहान में हुई. इस इवेंट में सिर्फ बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे. दोनों की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हुई थीं, जिसमें मेहंदी, संगीत, और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग प्रोग्राम शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

इंजीनियर से विधायक तक का सफर

रिवाबा जडेजा का जन्म 5 सितंबर 1990 को गुजरात में हुआ था. उनका परिवार शिक्षा और सेवा से जुड़ा रहा है. पिता एक सफल बिजनेसमैन हैं और मां रेलवे अधिकारी रह चुकी हैं. रिवाबा ने राजकोट से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर आत्मीय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.

इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी विषय में डिग्री लेने के बाद भी रिवाबा की रुचि सामाजिक कार्यों में बनी रही. उन्होंने महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर काम किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया. यहीं से उनका झुकाव राजनीति की ओर हुआ और 2022 में वे गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से विधायक बनीं.

रविंद्र जडेजा को कैसे किया क्लीन बोल्ड?

रविंद्र जडेजा और रिवाबा सोलंकी की शादी 17 अप्रैल 2016 को गुजरात के राजकोट में हुई थी. राजपूताना अंदाज में हुई इस शादी में केवल करीबी लोग शामिल थे. इसकी तैयारियां 15 अप्रैल से शुरू हो गई थीं, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे समारोह शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Result 2026: इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची नीट की कटऑफ, जनरल में 69 और आरक्षित वर्ग में 64 अंकों का उछाल
इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची नीट की कटऑफ, जनरल में 69 और आरक्षित वर्ग में 64 अंकों का उछाल
NEET UG 2026 AIR 2 Panshul Bansal: एग्जाम रद्द होने पर 2 घंटे तक रोते रहे पंशुल बंसल, फिर की ऐसी वापसी कि बन गए AIR-2
एग्जाम रद्द होने पर 2 घंटे तक रोते रहे पंशुल बंसल, फिर की ऐसी वापसी कि बन गए AIR-2
RPSC Application Correction 2026: RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR
RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR
CBSE Second Board Result: आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड 
आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड 

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget