एक्सप्लोरर

NTA Overhaul: NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल

NTA नीट यूजी 2027 में पहले वाला ट्रेडिशनल मोड का ऑप्शन ही जारी रख सकता है. यह खबर तब सामने आई, जब केंद्र ने एग्जामिनेशन रिफॉर्म टास्क फोर्स का समय 27 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है.

NTA Overhaul: नीट पेपर लीक के बाद एनटीए में हुए बदलावों के साथ ही कई खबरें सामने आ रही थी. 2027 नीट यूजी परीक्षा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि 2027 का पेपर ऑनलाइन सीबीटी मोड में कराया जाएगा. लेकिन इसे लेकर अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि एनटीए नीट यूजी 2027 में पहले वाला ट्रेडिशनल मोड यानी पेन पेपर का ऑप्शन ही जारी रख सकता है. दरअसल यह खबर तब सामने आई, जब केंद्र ने नंदन नीलेकणि  की अगुवाई वाली एग्जामिनेशन रिफॉर्म टास्क फोर्स का समय 27 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा दक्षिणी राज्यों ने प्रस्तावित एग्जाम ओवर हॉल पर चिंता जताई है.  रिपोर्ट्स के अनुसार केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक ने सीबीटी का विरोध किया है. 

क्यों टल सकता है 2027 से CBT मोड?

एनटीए की ओर से नीट यूजी को लेकर पेन पेपर टेस्टिंग से कंप्यूटर बेस्ड टेस्टिंग में बदलाव के प्रस्ताव पर कई महीनों से चर्चा चल रही है. इससे पहले केंद्र ने संकेत दिया था कि परीक्षा की सुरक्षा और पेपर लीक को लेकर चिंताओं के बाद नीट यूजी 2027 से परीक्षा को सीबीटी मोड में कराया जा सकता है. लेकिन इस बदलाव में कई प्रैक्टिकल समस्याएं सामने आई है. जिनमें कंप्यूटर टेस्टिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी नहीं होना,  कैंडिडेट्स की बड़ी संख्या और स्कोर नॉर्मलाइजेशन को लेकर चिंता शामिल है. वहीं नीट यूजी परीक्षा हर साल मई में होती है और परीक्षा की तैयारी आमतौर पर 5 से 6 महीने पहले शुरू हो जाती है. वहीं नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स की रिपोर्ट अब 27 जनवरी 2027 तक आने की उम्मीद है. इसलिए अगले परीक्षा साइकिल के लिए परीक्षा के फॉर्मेट में पूरा बदलाव लागू करने के लिए जनवरी 2027 से मई 2027 तक का यह समय पर्याप्त नहीं माना जा रहा है. इसलिए फिलहाल नीट यूजी 2027 परीक्षा का मोड ऑफलाइन ही रह सकता है, जबकि 2028 या उसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्टिंग में बदलाव पर विचार किया जा रहा है. 

दक्षिण भारतीय राज्यों ने भी जताई चिंता 

एनटीए की ओर से प्रस्तावित ऑनलाइन परीक्षा और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों ने कई गंभीर मुद्दे भी उठाए हैं. तमिलनाडु और केरल का तर्क है कि ऑनलाइन मोड में ग्रामीण, सरकारी स्कूलों और राज्य बोर्ड से पढ़ रहे छात्रों को नुकसान हो सकता है. वहीं राज्यों ने मांग की है कि 12वीं बोर्ड के अंकों और अलग-अलग राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रमों को भी प्रवेश प्रक्रिया में वेटेज दिया जाए. इसमें तमिलनाडु ने एचपीटीएफ को दिए अपने सबमिशन में राज्य में नीट के असर पर 2021 की जस्टिस एके राजन कमेटी की रिपोर्ट के नतीजे शेयर किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि नीट एडमिशन में तमिल मीडियम बैकग्राउंड, सरकारी स्कूलों और स्टेट बोर्ड इंस्टीट्यूशन के स्टूडेंट्स के अलावा पिछड़े सोशल ग्रुप के कैंडिडेट्स को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.  इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने मांग की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में राज्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तरीके से आयोजित हो सके.

ये भी पढ़ें-AMU में कितने स्टूडेंट्स और कितनी लड़कियां, दूसरी यूनिवर्सिटी की तुलना में क्या हाल?

हाई पावर्ड टास्क फोर्स की समय सीमा बढ़ी 

दूसरी और केंद्र ने देश के एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े सुधारों की सिफारिश करने के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में 6 सदस्यों वाली हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाई. कमेटी नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद बनाई गई थी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षाओं की सुरक्षा और भरोसे पर सवाल उठें. पैनल ने मिनिस्ट्री, सरकारी डिपार्टमेंट और दूसरे स्टेट होल्डर के साथ 18 मीटिंग और 40 से ज्यादा कंसल्टेशन किया. इसे स्टूडेंट, पेरेंट्स, टीचर, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, सब्जेक्ट एक्सपर्ट, इंडस्ट्री आर्गेनाईजेशन और एग्जामिनेशन बोर्ड से 54,000 से ज्यादा सुझाव और फीडबैक भी मिले. इस एक्स्ट्रा समय में कमेटी को राज्य सरकारों से सलाह लेने और प्रस्तावित एग्जामिनेशन सुधारों पर आम सहमति बनाने का मौका मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है.

NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल

एनटीए ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के तहत अपने पुराने एक्सपर्ट पैनल में भी बड़ा बदलाव किया है. इसमें पहले एजेंसी ने करीब 600 एक्सपर्ट्स पैनल को हटा दिया गया था. इसके बाद में एक्सपर्ट शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई. दरअसल 600 एक्सपर्ट्स को हटाने के बाद 5000 से ज्यादा एक्सपर्ट्स का एक नया पैनल तैयार किया गया है. यह एक्सपर्ट्स नीट यूजी, जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीयूईटी यूजी जैसी एनटीए परीक्षाओं के पेपर तैयार करने, ट्रांसलेट करने, जांचने, मॉडरेशन आंसर की वेरिफिकेशन, सिलेबस मैपिंग और दूसरे गोपनीय काम करेंगे. इस नए पैनल में एजुकेशनल एक्सपर्ट, साइंटिस्ट, रिसर्चर्स, शिक्षक और ट्रांसलेटर जैसे प्रोफेशनल शामिल होंगे. एनटीए के अनुसार इन एक्सपर्ट्स की नियुक्ति नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें 3 साल के पैनल में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UK Graduate Visa: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
NEET UG Counselling 2026: MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
Govt Jobs: UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?
UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?
SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget