एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2026: MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका

MCC की ओर से आयोजित नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में MBBS की खाली सीटों की संख्या में इजाफा हुआ. पहले जहां पिछले राउंड के बाद 837 सीटें खाली थी. वही अब आंकड़ा बढ़कर 946 हो गया है.

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से आयोजित नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एमबीबीएस की खाली सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है. पहले जहां पिछले राउंड के बाद 837 सीटें खाली थी. वही अब आंकड़ा बढ़कर 946 हो गया है. अधिकारों के अनुसार पिछले राउंड में सीट मिलने के बावजूद 109 उम्मीदवार के अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन न करने के कारण यह सीटें खाली हुई है, जिन्हें अब स्पेशल राउंड में भरा जा रहा है. खास बात यह है कि इन खाली सीटों में तमिलनाडु स्थित एम्स मदुरै और गवर्नमेंट स्टेनली मेडिकल कॉलेज जैसी प्रतिष्ठित सरकारी जगह भी शामिल है. 

कहां कितनी MBBS सीटें खाली? 

राज्य                                              खाली सीटें 

तमिलनाडु                                       688 सीटें 
 पुडुचेरी                                         187 सीटें
कर्नाटक                                         25 सीटें
महाराष्ट्र                                          13 सीटें
अन्य 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 33 सीटें
कुल खाली सीटें                               946 

इन कुल खाली सीटों में से 920 सीटें देश की डीम्ड यूनिवर्सिटीज में है.  इसके अलावा 22 सीटें 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत, 2 सीटें ओपन के सीट कोटा और एक-एक सीट दिल्ली यूनिवर्सिटी और एनआरआई कोटे के अंतर्गत उपलब्ध है. 

BDS और BSc नर्सिंग में भी एडमिशन का मौका 

एमबीबीएस ही नहीं बल्कि दूसरे मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्सेज में भी एडमिशन के मौके बचे हुए हैं. बीडीएस डेंटल कॉलेज के लिए कुल 207 सीटें खाली हैं, जिनमें 112 सीटें सरकारी डेंटल कॉलेज में है. केरल के सरकारी डेंटल कॉलेज में 17, तमिलनाडु में 11 और महाराष्ट्र में 9 सीटें खाली है वहीं दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 66 सीटें खाली है. 

ये भी पढ़ें-SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 

डीम्ड यूनिवर्सिटी के भारी भरकम फीस बनी समस्या 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एमबीबीएस कि इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने का सबसे बड़ा कारण कॉलेज की ऊंची फीस है. ज्यादातर खाली सीटें तमिलनाडु और पुडुचेरी की यूनिवर्सिटी में है, जहां सालाना ट्यूशन फीस 23 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक है. 5 साल के पूरे कोर्स का खर्च लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा बैठता है. वहीं अकाउंटेबिलिटी और अफॉर्डेबिलिटी की समस्या के चलते कई छात्र नीट क्वालीफाई करने के बावजूद इतनी भारी फीस देने में असमर्थ नजर आते हैं. हालांकि कुछ संस्थाओं की ओर से आपसी बातचीत में फीस में कुछ राहत देने की पेशकश भी की जा रही है. 

स्पेशल स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल 

  • रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन और शाम 6 बजे तक फीस पेमेंट करना होगा.
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग- 5 नवंबर सुबह 11 बजे तक चॉइस लॉक करनी होगी. 
  • सीट अलॉटमेंट- 7 नवंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. 
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग की लास्ट डेट- 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

ये भी पढ़ें-SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Govt Jobs: UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?
UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?
SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
Seva First Innovation Challenge: अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज
अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget