एक्सप्लोरर

Govt Jobs: UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?

UGC की ओर से विज्ञापन नंबर 46/2026 के तहत भर्ती निकाली गई. UGC के अनुसार इस भर्ती में शुरुआत में नियुक्ति 1 साल के लिए होगी और फिर चयनित उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर इसे 1 साल बढ़ाया जा सकता है.

Govt Jobs: यूजीसी नई दिल्ली में 6 पदों पर भर्ती निकली है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से विज्ञापन नंबर 46/2026 के तहत यह भर्ती निकाली गई है. यूजीसी के अनुसार इस भर्ती में शुरुआत में नियुक्ति 1 साल के लिए होगी और फिर चयनित उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 1 साल इसे और बढ़ाया जा सकता है. इस भर्ती के लिए आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू हो गए है. वहीं उम्मीदवार 20 नवंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा.

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

पद का नाम                         कुल पद
डोमेन प्रोफेशनल                    3 पद
वरिष्ठ हिंदी ट्रांसलेटर                1 पद
कनिष्ठ हिंदी ट्रांसलेटर               1 पद
सिस्टम अधिकारी (नेटवर्किंग)    1 पद
कुल                                       6 पद

क्या रखी गई भर्ती के लिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 नंबरों के साथ मास्टर्स डिग्री या पीएचडी जरूरी है. वही डोमेन प्रोफेशनल्स के लिए कम से कम 1 साल का संबंधित एक्सपीरियंस जरूरी है, जिसमें शिक्षा से जुड़े डोमेन की अच्छी जानकारी हो. वहीं ट्रांसलेटर के लिए हिंदी और इंग्लिश सब्जेक्ट में खास क्राइटेरिया के साथ हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री साथ ही जरूरी सरकारी ट्रांसलेशन का एक्सपीरियंस, हिंदी यूनिकोड टाइपिंग और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक्सपीरियंस  होना चाहिए. वहीं सिस्टम ऑफिसर के लिए कंप्यूटर साइंस-आईटी में बीई-बीटेक, एमएससी या एमसीए के साथ नेटवर्किंग और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. ऐसे में उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी योग्यता की पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए हर पोस्ट के लिए सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. यह इंटरव्यू पूरी तरह से बनी सिलेक्शन कमेटी की सिफारिश पर होगा. हालांकि हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर  उम्मीदवारों का पहले टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद वह इंटरव्यू में शामिल होंगे. इसके अलावा बुलाए गए ट्रांसलेटर कैंडिडेट तय तारीख को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिंदी में टाइपिंग टेस्ट देंगे, जो लोग क्वालीफाई करते हैं, वह फाइनल स्टेज में इंटरव्यू के लिए जाएंगे. वहीं सिस्टम अधिकारी (नेटवर्किंग) के लिए चयन इंटरव्यू के माध्यम से ही किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

कितनी मिलेगी सैलरी?

उम्मीदवारों को अपने पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी. इसमें डोमेन प्रोफेशनल्स को 60,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. वहीं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर को 50,000 से 70,000 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी, जबकि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को 30 से 50 हजार के बीच सैलरी दी जाएगी और सिस्टम अधिकारी को 35 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह के बीच सैलरी दी जाएगी.

कैसे करें इन पदों पर आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी के रिक्रूटमेंट पोर्टल www.ugc.gov.in/Tenders/Jobs पर जाएं.
  • उसके बाद यहां विज्ञापन संख्या 46/2026 पर क्लिक करें.
  • अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • अब जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका चयन करें.
  • पदों का चयन करने के बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
Seva First Innovation Challenge: अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज
अपना आइडिया दिखाएं और जीतें 10 लाख, शिक्षा मंत्रालय ने दिया चैलेंज
BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget