एक्सप्लोरर

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

मंगलुरु के सेंट एग्नेस कॉलेज के कई यूजी छात्रों ने सोमवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी परीक्षाओं का बहिष्कार किया. छात्रों का कहना है कि परीक्षाओं की तारीखें दशहरा के त्योहार के साथ पड़ रही.

कर्नाटक के मंगलुरु में दशहरा की छुट्टियों के दौरान सेमेस्टर परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों ने विरोध जताया है. यहां के सेंट एग्नेस कॉलेज के कई अंडर ग्रेजुएट छात्रों ने सोमवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी परीक्षाओं का बहिष्कार किया. छात्रों का कहना है कि परीक्षाओं की तारीखें दशहरा के त्योहार के साथ पड़ रही है, जिससे उन्हें त्योहार में शामिल होने का मौका नहीं मिल पा रहा है. कॉलेज प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम 12 से 28 अक्टूबर तक तय किया है. इसी समय को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई है. छात्रों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर से कांटेक्ट किया है. हालांकि फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी बदलाव की जानकारी नहीं की गई है. 

सेंट एग्नेस अग्रसेन कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया. छात्रों कि आपत्ति का मुख्य कारण दशहरा की छुट्टियों के दौरान परीक्षा का आयोजन करना है. उनका कहना है कि त्योहार के समय परीक्षा से वह क्षेत्र की पारंपरिक गतिविधियों और समारोह में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर छात्रों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की. 

ये भी पढ़ें-राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट

एबीवीपी ने किया छात्रों का समर्थन 

परीक्षा कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का समर्थन मिला. छात्रों ने दक्षिणी कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर के सामने अपनी मांग रखी और मामले का समाधान निकालने की अपील की. छात्रों की मांग है कि दशहरे के दौरान होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम पर विचार किया जाए. उनका विरोध इस बात को लेकर है कि त्योहार और परीक्षा की तारीखें एक साथ होने से उन्हें दोनों के बीच चुनाव करना पड़ रहा है. फिलहाल छात्रों की ओर से की गई मांग पर प्रशासन की प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

विरोध की बीच जारी रहीं परीक्षाएं 

एक तरफ जहां कॉलेज के बाहर छात्र प्रदर्शन करते रहे वहीं दूसरी और प्रदर्शन जारी रहने के बावजूद परिसर में परीक्षाएं होती रही. जिन छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने का फैसला किया, वह कॉलेज के अंदर जाकर अपने निर्धारित पेपर देते रहे. वहीं परीक्षा का बहिष्कार करने वाले छात्र बाहर प्रदर्शन करते रहे. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने और भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज के बाहर विरोध जारी रहा. इस स्थिति के बीच परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों के सामने एकेडमिक नुकसान की चिंता भी बन गई है. आपको बता दे कि यह सेमेस्टर परीक्षा 28 अक्टूबर तक निर्धारित ,हैं जिसमें अब छात्र डिप्टी कमिश्नर के हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget