एक्सप्लोरर

हरियाणा में ग्रुप सी पर कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फरवरी से कर सकेंगे आवेदन

एचएसएससी ने ग्रुप-सी के 3112 पदों के लिए नई भर्ती का ऐलान कर दिया है.आयोग ने साफ किया है कि इस भर्ती के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल, एमपीएचडब्ल्यू और अन्य भर्तियों पर भी काम चल रहा है.जानें पूरी डिटेल्स.

हरियाणा के युवाओं के लिए एक बार फिर सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी के 3112 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. इस भर्ती में खास बात यह है कि आवेदन बिल्कुल मुफ्त है और पहले फॉर्म भर चुके उम्मीदवारों को भी दोबारा अप्लाई करना होगा.

फिर से खुला ग्रुप-सी भर्ती का मौका

हरियाणा में तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी के 3112 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है. यह वही भर्ती है जिसे पिछले साल जुलाई में रद्द कर दिया गया था. अब आयोग ने नए सिरे से विज्ञापन जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवारों को फिर से मौका मिल रहा है.

पुराने उम्मीदवारों को फिर भरना होगा फॉर्म

जिन अभ्यर्थियों ने पहले इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी दोबारा नया फॉर्म भरना जरूरी होगा. पुराने आवेदन मान्य नहीं होंगे. यह नियम विज्ञापन संख्या 04/2024, 08/2024, 09/2024 और 11/2024 पर लागू होगा.

आरक्षण प्रमाणपत्र को लेकर जरूरी बात

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र की तारीख को लेकर आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं. बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद जारी होने चाहिए. वहीं डीएससी और ओएससी वर्ग के प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद के होने जरूरी हैं.

पूर्व सैनिकों के लिए अलग नियम

पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाणपत्र 3 फरवरी 2025 के बाद जारी होना चाहिए. तभी उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का लाभ मिलेगा.

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अपडेट

हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती चल रही है. आयोग ने बताया कि पीएमटी और पीएसटी की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें.

उम्र सीमा और छूट को लेकर स्थिति साफ

आयु में छूट सिर्फ कुछ खास विज्ञापनों के लिए ही मान्य होगी. विज्ञापन संख्या 14/2024 के तहत उम्र की गणना 1 सितंबर 2024 से की जाएगी. वहीं नए विज्ञापन 01/2026 के लिए उम्र 1 जनवरी 2026 के आधार पर मानी जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

  • शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर)
  • सीईटी मुख्य परीक्षा
  • कौशल परीक्षा (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में होगा और किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी.इच्छुक उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं .

यह भी पढ़ें -  इग्नू छात्रों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 12 जनवरी को लगेगा बड़ा रोजगार मेला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Recruitment: एसबीआई में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि
SBI में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि
Jharkhand Jail Warder Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, जेल वार्डर के 1700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, जेल वार्डर के 1700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
UP Police Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, जानें जरूरी नियम और कैसे मिलेगी बस-ट्रेन की सुविधा?
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, जानें जरूरी नियम और कैसे मिलेगी बस-ट्रेन की सुविधा?
Delhi Anganwadi Recruitment 2026: 12वीं पास से लेकर MA उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका, 26 जून तक करें आवेदन
12वीं पास से लेकर MA उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका, 26 जून तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget