Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
उत्तराखंड के हरिद्वार के सराय गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार ने अपनी पानी की टंकी का ढक्कन खोला। टंकी के अंदर एक या दो नहीं बल्कि 27 सांप तैरते हुए मिले। सांपों को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार ये चेकर्ड कीलबैक (Checkered Keelback) प्रजाति के गैर-जहरीले पानी वाले सांप थे। माना जा रहा है कि किसी मादा सांप ने सुरक्षित जगह समझकर टंकी के आसपास अंडे दिए होंगे, जिसके बाद बच्चे टंकी में पहुंच गए। उत्तराखंड के हरिद्वार के सराय गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार ने अपनी पानी की टंकी का ढक्कन खोला। टंकी के अंदर एक या दो नहीं बल्कि 27 सांप तैरते हुए मिले। सांपों को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार ये चेकर्ड कीलबैक (Checkered Keelback) प्रजाति के गैर-जहरीले पानी वाले सांप थे। माना जा रहा है कि किसी मादा सांप ने सुरक्षित जगह समझकर टंकी के आसपास अंडे दिए होंगे, जिसके बाद बच्चे टंकी में पहुंच गए।

























