एक्सप्लोरर

जेएनयू में छात्रों के लिए भारतीय ज्ञान परंपराओं पर विशेष पाठ्यक्रम शुरू, पढ़ें डिटेल्स

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अब छात्रों को भारतीय परम्पराओं से जोड़ा जाएगा. यहां भारतीय ज्ञान परंपराओं पर विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं.

Jawaharlal Nehru University: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एक नई पहल के तहत सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भारतीय ज्ञान परंपराओं (आईकेटी) पर आधारित वैकल्पिक पाठ्यक्रम शुरू किया है. इस पाठ्यक्रम में इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान और अन्य विषयों के छात्र भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यह पाठ्यक्रम सभी स्कूलों और केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा और प्रत्येक विभाग इसे अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित करेगा.

भारतीय ज्ञान परंपराओं का अर्थ है भारत में सदियों से विकसित स्वदेशी ज्ञान प्रणालियां. इनमें वैदिक विज्ञान, प्राचीन इंजीनियरिंग, पारंपरिक चिकित्सा, दार्शनिक ग्रंथ, और सामाजिक-आर्थिक पद्धतियां शामिल हैं. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) पहले से ही देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है.

सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्रों को प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग पद्धतियों का अध्ययन कराया जाएगा, जैसे प्राचीन वास्तुकला और जल प्रबंधन प्रणालियां. इसी तरह प्रबंधन के छात्र प्राचीन भारत की आर्थिक और प्रशासनिक प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. जिनमें कौटिल्य का "अर्थशास्त्र" और व्यापारिक गिल्ड प्रणाली शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही दिन में पांच टेस्ट और 9 घंटे की परीक्षा, ये है दुनिया का सबसे मुश्किल एग्जाम 

नए केंद्र किए गए स्थापित

जेएनयू ने हाल ही में हिंदू, जैन और बौद्ध अध्ययन के लिए नए केंद्र भी स्थापित किए हैं. ये केंद्र पारंपरिक भारतीय दार्शनिक और धार्मिक परंपराओं पर शोध और अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगे. इसके अलावा परिसर में 13 स्कूल हैं, जो विभिन्न शैक्षणिक विषयों के लिए समर्पित कई केंद्र चलाते हैं.

यह भी पढ़ें- Free Education: इन देशों में मिलती है फ्री एजुकेशन, भारतीय छात्रों की भी पहली पसंद, ये हैं कुछ खास नियम, देखें लिस्ट

ये है उद्देश्य

जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को भारत की बौद्धिक विरासत और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना है. विश्वविद्यालय का मानना है कि इन पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का अध्ययन छात्रों को आधुनिक विषयों के साथ एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें- DMRC Vacancy 2024: दिल्ली मेट्रो में जॉब का शानदार मौका, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा...इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget