एक्सप्लोरर

JMI PhD Admission 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू, ये हैं जरूरी डेट्स

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा 15-16 नवंबर को आयोजित होगी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट 8 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की ओर से  A++ ग्रेड मिला है. नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की आखिरी डेट के बाद उम्मीदवारों को 9 और 10 नवंबर को ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा. यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी अभ्यर्थी अपने आवेदन में त्रुटियों के कारण पिछड़ न जाए.

जामिया पीएचडी प्रवेश परीक्षा 15 और 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का परिणाम 27 से 29 नवंबर के बीच घोषित किया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में अपने शोध प्रस्ताव 8 दिसंबर तक जमा करने होंगे.

इंटरव्यू प्रोसेस

साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 9 दिसंबर को जारी की जाएगी. साक्षात्कार 10 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित होंगे. अंतिम चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी.

यह भी पढ़ें  - JIPMER Jobs 2025: डायरेक्ट इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, JIPMER में निकली भर्ती, 67 हजार मिलेगी

ये हैं इम्पोर्टेन्ट डेट्स

दाखिले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 23 से 30 दिसंबर 2025 तक पूरी की जा सकेगी. कक्षाएं 13 जनवरी 2026 से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सही समय पर सही सवाल पूछना छात्रों की सोच, नवाचार और टीम में संवाद को बढ़ाता है, जो शोध और अकादमिक विकास के लिए जरूरी है.

इतना देना होगा शुल्क

पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें  - इस मुस्लिम देश में कमाए 1 लाख तो भारत में हो जाएंगे 5 गुने, जान लें करेंसी में कितना अंतर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget