एक्सप्लोरर

IPU से अधूरी डिग्री कैसे कर सकते हैं पूरी, किन छात्रों को मिलेगा मौका?

IPU Pending Degrees Last Chance: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने उन स्टूडेंट के लिए एक और आखरी मौका देने की घोषणा की है जो तय समय में अपनी अंडरग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट पीजी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं.

IPU Pending Degrees Last Chance: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने उन स्टूडेंट के लिए एक और आखरी मौका देने की घोषणा की है जो तय समय में अपनी अंडरग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट पीजी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं. इस नियम के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को अपने पेंडिंग पेपर्स क्लियर करने और अपनी डिग्री पूरी करने का एक और मौका मिलेगा. घोषणा में खास बात यह है कि उन स्टूडेंट्स को भी अपनी डिग्री पूरी करने का मौका मिलेगा, जिनके एग्जाम देने के मैक्सिमम अटेम्प्ट्स खत्म हो गए हैं. 

6 नवंबर तक भरना होगा एप्लीकेशन 

आईपी यूनिवर्सिटी ने ऑर्डिनेंस 10, 11 और 25 के तहत इस मौके की घोषणा की है. एक्स्ट्रा फाइनल मौके की परीक्षाएं ऑड और इवन दोनों सेमेस्टर के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी. जो स्टूडेंट इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें 6 नवंबर 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा. 

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

यूनिवर्सिटी की घोषणा के अनुसार यह मौका उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिनके कोर्स का तय समय खत्म हो गया है और जिनके एग्जाम में बैठने के ज्यादा से ज्यादा मौके भी जून 2026 तक खत्म हो गए हैं. हालांकि अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट को अपना कोर्स पूरा करना होगा. जिन स्टूडेंट्स के रेगुलर एग्जाम के अटेम्प्ट अभी बाकी है, उन्हें इस प्रोविजन के तहत अप्लाई करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ किया है कि यह सुविधा सिर्फ, उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने अपना कोर्स पूरा कर लिया है. एलिजिबल कैंडिडेट्स को एक एप्लीकेशन के साथ उन पेपर्स की लिस्ट जमा करनी होगी, जिनमें वह दोबारा शामिल होना चाहते हैं. एप्लीकेशन पर संबंधित डीन, डायरेक्टर या प्रिंसिपल के साइन होने चाहिए. बिना जरूरी साइन वाले एप्लीकेशन यूनिवर्सिटी की तय जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते हैं. 

यह है परीक्षा का शेड्यूल 

यूनिवर्सिटी ने एडिशनल एग्जाम के लिए प्रपोज्ड शेड्यूल अनाउंस कर दिया है. इसमें ऑड यानी विषम सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी.  वहीं इवन यानी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई से जून 2027 इसके बीच आयोजित की जाएगी. जो स्टूडेंट एलिजिबिलिटी की जरूरतें पूरी करते हैं, उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने के लिए इस एक्स्ट्रा मौके का इस्तेमाल करने के लिए तय डेडलाइन के अंदर अपना एप्लीकेशन जमा करना होगा. 

ये भी पढ़ें-Ayush Admission 2026: बिहार BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए जल्दी करें, राउंड 3 काउंसलिंग की बढ़ी डेट 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

एडिशनल मौके के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को 25,000 रुपये की कंटिन्यूएशन फीस देनी होगी. इसके अलावा हर सब्जेक्ट के लिए 1200 रुपये री-अपीयरिंग एग्जामिनेशन फीस अलग से ली जाएगी. इसलिए परीक्षा से जुड़ा कुल पेमेंट इस बात पर निर्भर करेगा कि स्टूडेंट कितने पेपर देना चाहते हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द 6 नवंबर तक एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा.

स्टूडेंट के लिए जरूरी निर्देश 

यूनिवर्सिटी की ओर से स्टूडेंट्स के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. दरअसल यूनिवर्सिटी का कहना है कि यह स्टूडेंट के पेंडिंग एग्जाम पास करने और अपनी डिग्री पूरी करने का एक बार का मौका है. यूनिवर्सिटी ने एलिजिबल कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वह अपने फाॅर्म जमा करने से पहले डिटेल्ड एलिजिबिलिटी कंडीशन और एप्लीकेशन रिक्वायरमेंट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें.

ये भी पढ़ें-CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
Nandan Nilekani Panel: नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget