एक्सप्लोरर

Ayush Admission 2026: बिहार BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए जल्दी करें, राउंड 3 काउंसलिंग की बढ़ी डेट 

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद ने तकनीकी कारणों और छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार आयुष मेडिकल कॉलेज में राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.

Ayush Admission 2026: बिहार के आयुष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी होम्योपैथिक और यूनानी प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए नीट पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद ने तकनीकी कारणों और छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार आयुष मेडिकल कॉलेज में राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस संबंध में बोर्ड की तरफ से 1 नवंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत काउंसलिंग की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है. 

3 नवंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद की ओर से जारी नए और संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुली हुई है. उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 को रात 10 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए फॉर्म सबमिट करने और आवेदन का पेमेंट करने के लिए अंतिम तारीख भी 3 नवंबर को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. इस समय सीमा के अंदर उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकते हैं. 

पहले आवेदन करने वालों के लिए कंसेंट जरूरी 

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने यूजीएमएसी 2026 के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें भी राउंड 3 काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए अपनी सहमति दर्ज करानी होगी. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतिम तिथि भी 3 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है. अगर सहमति के दौरान कोई फीस देय होती है, तो उसका पेमेंट भी इसी अवधि के अंदर करना अनिवार्य होगा. 

 4 नवंबर को जारी होगा रैंक कार्ड 

काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रैंक कार्ड 4 नवंबर को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा. रैंक कार्ड आने के बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्सेज का चयन कर सकेंगे. चॉइस फिलिंग, इसमें बदलाव और चॉइस लॉक करने की अंतिम तारीख भी 4 नवंबर की रात 11:59 बजे तक है.

सीट अलॉटमेंट की तारीख 

राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. जिन छात्रों को सीट आवंटित होगी, वह 7 नवंबर से 11 नवंबर 2026 के बीच अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 

राउंड 3 में चयनित उम्मीदवारों को 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 

एक नजर में देखें पूरा शेड्यूल 

काउंसलिंग प्रक्रिया                                        निर्धारित  तारीख 

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट                               3 नवंबर (रात 10 बजे) 
आवेदन फॉर्म जमा और फी पेमेंट                   3 नवंबर (रात 11:59 बजे) 
पहले से रजिस्टर्ड केंडिडेट्स का कंसेंट            3 नवंबर (रात 11:59 बजे) 
रैंक कार्ड जारी                                            4 नवंबर (शाम 4 बजे)      
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग                           4 नवंबर  (रात 11:59 बजे) 
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट                     7 नवंबर 
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन            9 से 11 नवंबर        

ये भी पढ़ें-UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

विदेश से MBBS डिग्री पर NMC के जवाब से कंफ्यूजन, एडमिशन लेने से पहले जानें नियम
विदेश से MBBS डिग्री पर NMC के जवाब से कंफ्यूजन, एडमिशन लेने से पहले जानें नियम
Cost Of Studying Abroad: किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च
किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च
Career Options After 12th: 12वीं के बाद किस कोर्स में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, किसमें बनाएं करियर?
12वीं के बाद किस कोर्स में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, किसमें बनाएं करियर?
BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग
बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget