एक्सप्लोरर

IPS Officer: कैसे बनते हैं IPS अफसर? जानें कहां होती है ट्रेनिंग, शुरुआत में मिलती है इतनी सैलरी

IPS: एक आईपीएस अधिकारी को कड़ी ट्रेनिंग से होकर गुजरना पड़ता है. आईपीएस बनने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना जरूरी है इसके बाद ही वह सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो सकता है.

How to Become IPS Officer: हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन चंद ही उम्मीदवार परीक्षा में सफल हो पाते हैं. एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स आईएएस, आईएफएस या फिर आईपीएस बनने का ख्वाब देखते हैं. हालांकि ये रैंक के आधार पर तय किया जाता है कि किस कैंडिडेट कौन सी सर्विस में जाने का अवसर मिलता है. अब तक आपने आईएएस की ट्रेनिंग के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन आज हम आपको आईपीएस की ट्रेनिंग के बारे में बताएंगे.

जब कोई कैंडिडेट यूपीएससी परीक्षा पास कर लेता है और आईपीएस को चुनता है तो उसे सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी (LBSNAA) जाना होता है. यहां फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद कैंडिडेट को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद भेजा जाता है.  

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद (SVPNPA) में एक साल की ट्रेनिंग होती है. इस ट्रेनिंग में दो तरह की एक्टिविटी होती हैं, एक है इनडोर और दूसरी आउटडोर. इनडोर में क्लासेज चलती हैं जिनमें भारतीय पुलिस और कानूनों, आंतरिक सुरक्षा व मानवाधिकार कानूनों आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. आउटडोर एक्टिविटी में पीटी, एथेलेटिक्स, जिम्नेजियम, स्पोर्ट्स, क्रॉस कंट्री रेस, ड्रिल, योगासन, अनआर्म्ड कॉम्बैट और तैराकी आदि चीजें शामिल होती हैं.

इतनी देर करनी होती है फिजिकल ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स बताती हैं कि ट्रेनी आईपीएस को सुबह 80 मिनट की फिजिकल ट्रेनिंग के बाद 40 मिनट की क्लास लेनी होती है. शाम को 40-50 मिनट गेम खेलना अनिवार्य होता है. ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद आईपीएस को पहली नियुक्ति डीएसपी के तौर पर मिलती है.

ट्रेनी का वेतन?

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेनी आईपीएस को पे स्केल 15,600-39,100, पे ग्रेड 5400 की सैलरी मिलती है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बेसिक सैलरी के साथ कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. जिसमें गाड़ी, बंगला, गार्ड आदि शामिल हैं.

क्या है यूपीएससी परीक्षा?

  • यूपीएससी भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है.
  • इसमें तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार.
  • सफल उम्मीदवारों को रैंक के अनुसार विभिन्न सेवाओं में आवंटित किया जाता है.
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 6 बार एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.
  • OBC वर्ग के उम्मीदवार 9 बार परीक्षा दे सकते हैं.
  • SC/ST वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी 37 वर्ष तक असीमित बार यूपीएससी परीक्षा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IOCL Recruitment 2024: डिप्लोमा पास के लिए निकली बंपर पदों पर सरकारी नौकरी, 1 लाख है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget