एक्सप्लोरर

Inspirational Success Story: आंखों से देख पाने में असमर्थ छात्र ने रचा इतिहास, कामयाबी की ऐसी लकीर खींची की हो रही है तारीफ

Rajat Dixit Inspirational Success Story: कर्नाटक के शिमोगा में आंखों से देख पाने में असमर्थ छात्र ने दूसरों के लिए कामयाबी की बड़ी मिसाल पेश की है. 24 वर्षीय छात्र ने एमए अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया. छात्र की कामयाबी पर शाबासी देनेवालों का सिलसिला लगा हुआ है.

रजत दीक्षित ने नेत्रहीनता को भी अपनी कामयाबी की राह में बाधा नहीं बनने दिया. 24 वर्षीय छात्र ने हिंदू अखबार से कहा, "मैं कॉलेज के विभिन्न छात्रों से बिल्कुल अलग महसूस नहीं करता हूं." दीक्षित एमए अंग्रेजी साहित्य में पहला रैंक हासिल कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं. कर्नाटक के शिमोगा में सह्याद्री कॉलेज में पढ़नेवाले छात्र को इस साल कुवेंपु विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा 'औसत ग्रेड बिंदु' 6.9 मिले हैं.

नेत्रहीन छात्र ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल किया पहला रैंक

आंखों से देख पाने में असमर्थ छात्र स्कूल के दिनों से मेधावी रहे हैं. उन्होंने 10वीं की परीक्षा 96 फीसद नंबरों के साथ पास की थी, जबकि प्री यूनिवर्सिटी की परीक्षा में 94.5 फीसद नंबर मिले. दीक्षित ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया. जैसे-जैसे शिक्षा की दहलीज को पार करते गए, दीक्षित का शौक साहित्य की किताबों की तरफ बढ़ा.

उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एमए का विकल्प चुना और इसके लिए सह्याद्री कॉलेज में अपना नामांकन कराया. उन्होंने कहा، "मैंने ब्रेल स्कूल के दिनों में सीखा. मैं भाषा का इस्तेमाल नोट्स बनाने में करता हूं. हालांकि, ब्रेल में साहित्य की मौजूद किताबों की संख्या बहुत कम है. इसलिए मैं सॉफ्टवेयर पढ़ने पर निर्भर रहता हूं." दीक्षित अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कॉलेज के स्टाफ को देते हैं.

एमए में सबसे ज्यादा 'औसत ग्रेड बिंदु' मिलने पर बधाई

उनका कहना है कि विषय को समझाने में उन्होंने मेरी मदद की. दिलचस्प बात ये है कि बीएससी स्नातक मां शीला उनके स्नाकोत्तर की परीक्षा में लेखिका थीं. भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर रजत दीक्षित का कहना है, "मैं अभी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या 'यूजीसी नेट' की तैयारी कर रहा हूं." नेट की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनका मंसूबा किसी प्रतिष्ठित संस्थान से रिसर्च करने का है.

उन्होंने कहा, "मैं साहित्य में पीएचडी करना चाहता हूं और साहित्य को पढ़ाना चाहता हूं." साहित्य में उनके पसंदीदा लेखक कौन हैं? इसके जवाब में उन्होंने विलियम शेक्सपीयर और चार्ल्स डिकेन्स को बताया. रजत की कामयाबी पर बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री ने उनके घर का दौरा किया था.

DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्ती से जुड़े नोटिस जारी, जानें

UP Anganwadi Recruitment 2021: आंगनबाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget