एक्सप्लोरर

IAS Success Story: डॉक्टर बनने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की, दो बार हुए फेल और फिर गोपाल कृष्ण ने लगातार दो बार हासिल की सफलता

कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले गोपाल कृष्ण ने मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद कुछ सालों तक डॉक्टर के रूप में काम किया. इस दौरान उनका मन यूपीएससी की तरफ आकर्षित हुआ और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी.

Success Story Of IAS Topper Gopal Krishna: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 265 हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले गोपाल कृष्ण की कहानी बताएंगे. गोपाल कृष्ण यूपीएससी में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बन चुके थे लेकिन इसी दौरान उनका मन यूपीएससी की तरफ बढ़ा और उन्होंने आईएएस अफसर बनने का फैसला कर लिया. उनका यूपीएससी का सफर काफी लंबा रहा. इस दौरान कई चुनौतियों का सामना भी किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना सपना पूरा करके ही दम लिया. उनकी कहानी ऐसे लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो दूसरे फील्ड में रहकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं. 

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

पहली बार गोपाल कृष्ण को यूपीएससी में सफलता हासिल हुई, जिससे वह निराश नहीं हुए और उन्होंने दोगुनी मेहनत के साथ दूसरा प्रयास किया. इस बार वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. ऐसे में उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ गया और उन्होंने तीसरा प्रयास किया. इस बार उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली लेकिन ऑल इंडिया रैंक 786 प्राप्त हुई. इस रैंक के आधार पर उन्हें इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस के लिए चुना गया. हालांकि उनका सपना आईएएस सबसे बनने का था. ऐसे में उन्होंने एक और प्रयास किया और सफलता हासिल कर ली. 

स्मार्ट स्टडी करना जरूरी

गोपाल कृष्ण का मानना है कि यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको स्मार्ट स्टडी करनी चाहिए. आप किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट से नोट्स ले सकते हैं और इंटरनेट का सहारा लेकर अपनी तैयारी कर सकते हैं. अगर आप स्मार्ट स्टडी करेंगे तो आप कम समय में बेहतर तैयारी कर पाएंगे. उनके मुताबिक कई साल पहले तक लोगों को किताबें ढूंढनी पड़ती थीं, लेकिन इंटरनेट के जमाने में आपको काफी स्टडी मैटेरियल आसानी से मिल जाता है. इसका आप बखूबी इस्तेमाल करें.

यहां देखें गोपाल कृष्ण का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को गोपाल कृष्ण की सलाह

गोपाल कृष्ण का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफल होना चाहते हैं तो आपको खुद को मोटिवेट रखना होगा. सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करना बहुत ही लाभदायक होता है. अपने सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद बार-बार रिवीजन करें और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करना बिल्कुल ना भूलें. आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करने से आप परीक्षा वाले दिन बेहतर तरीके से खुद के जवाब दे पाएंगे. इसके अलावा असफल होने पर निराश ना हों और दोगुनी मेहनत के साथ दूसरा प्रयास करें. अगर आप सही दिशा में तैयारी करेंगे तो एक न एक दिन सफलता आपको जरूर मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
How To Become Guest Faculty: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget