एक्सप्लोरर

एयर होस्टेस बनने के लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं... इन शर्तों को भी करना होता है पूरा! फिर आता है नंबर

Air Hostess Career Option: अगर आपकी पर्सनेलिटी प्लीजिंग है और आप हर तरह के लोगों को पेशेंस के साथ डील कर लेती हैं तो एयर होस्टेस को करियर ऑप्शन के तौर पर चुन सकती हैं.

Air Hostess Course in India: एविशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का स्कोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. इंडिया की एविएशन इंडस्ट्री दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एविएशन इंडस्ट्री है. यहां एयर होस्टेस से लेकर ग्राउंड स्टाफ और केबिन क्रू तक कई पद पर ज्वॉइन किया जा सकता है. इसके लिए शैक्षिक योग्यता से लेकर एज लिमिट तक क्या पात्रता है और सेलेक्शन होने के बाद सैलरी कितनी तक मिल सकती है. ऐसी ही बहुत सी जानकारियों के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल.

कौन कर सकता है आवेदन

  • एयर होस्टेस बनने के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकती हैं जिन्होंने 10 + 2 पैटर्न से 12वीं पास की है या जिनके पास एविएशन में अंडर ग्रेजुएट की डिग्री है.
  • इन कोर्स के लिए अप्लाई करने के लिए 17 से 26 साल की युवतियां आवेदन कर सकती हैं.
  • कैंडिडेट की हाइट कम से कम पांच फुट दो इंच होनी चाहिए.
  • कोर्स के लिए आवेदन करते समय कैंडिडेट अविवाहित होनी चाहिए.
  • कैंडिडेट का विजन 6/6 होना जरूरी है. साथ ही जरूरी है कि उम्मीदवार फिजिकली फिट हो.

ऐसे होगा सेलेक्शन

एयर होस्टेस पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होता है. कैंडिडेट्स को संबंधित क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाती है.

अगर एयर होस्टेस की जिम्मेदारियों की बात करें तो ये पैसेंजर्स की सुविधा का ख्याल रखती हैं. फलाइट के पहले सभी की सिटिंग देखना, पैसेंजर्स को खाना-पानी देना, मेडिकल केयर की जरूरत हो तो वो पहुंचाना, फ्लाइट रिपोर्ट तैयार करना और यात्रियों को सेफ्टी प्रोसीजर आदि समझाना इनका काम होता है.

कर सकते हैं ये कोर्स

एयर होस्टेस बनने के लिए इंडिया में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर सकते हैं. सर्टिफिकेट कोर्स सामान्य तौर पर 10 + 2 के बाद किया जा सकता है. इनकी अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक की हो सकती है.

डिप्लोमा कोर्स भी 12वीं के बाद होता है. हालांकि कुछ कोर्स पीजी डिप्लोमा या पीजी सर्टिफिकेट भी होते हैं. इन्हें ग्रेजुएशन के बाद ही ज्वॉइन किय जा सकता है. इनकी ड्यूरेशन भी 6 महीने से लेकर 1 सल तक ही हो सकती है.

डिग्री कोर्स की एविएशन इंडस्ट्री में खासी इंपॉर्टेंस है. टिपिकल डिग्री कोर्स तीन साल की अवधि के हो सकते हैं. कुछ जगहों में स्पेशल डिग्री कोर्स कराया जाता है जो दो साल का भी हो सकता है.

करियर ऑप्शन

विभिन्न एयरलाइंस में इन्हें अच्छा प्लेसमेंट मिलता है. एविएशन इंडस्ट्री की जरूरत और कैंडिडेट की काबलियत के हिसाब से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइंस में कैंडिडेट्स को नौकरी मिलती है. इस क्षेत्र में सफल होने के लिए अनुभव भी मदद करता है. यहां टिके रहने पर सैलरी में अच्छी ग्रोथ मिलती है.

सैलरी

शुरुआती तौर पर एयर होस्टेस महीने के 20,000 से 35,000 रुपये तक कमा सकती है. बाद में ये महीने के 50,000 रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं इंटरनेशनल एयरलाइंस में कैंडिडेट महीने की दो लाख तक सैलरी पा सकती हैं. इसके अलावा भी इन्हें बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं जैसे सस्ती फ्लाइट टिकट, रिटायरमेंट पर्क वगैरह.

यह भी पढ़ें: इस तारीख को जारी होगा RRB Group D रिजल्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget