एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की लाडली सुहाना के पास है ये डिग्री, क्या एक्टिंग की भी ली है ट्रेनिंग?

Suhana Khan Education: शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना ने देश से पढ़ाई की है या विदेश से? उनके पास कौन-कौन सी डिग्री हैं और क्या वे एक्टिंग में भी ट्रेंड हैं? जानिए.

Suhana Khan Educational Qualification: सेलिब्रेटी एजुकेशन की जब बात आती है तो किंग खान की लाडली सुहाना खान का जिक्र जरूर होता है. एक स्टूडेंट के तौर पर वे कैसी रही हैं, उनकी स्कूलिंग कहां से हुई और उन्होंने डिग्री किस कॉलेज से ली? इसके साथ ही क्या उन्होंने एक्टिंग भी सीखी है. अगर आपके मन में भी सुहाना खान की एजुकेशन को लेकर इस तरह के सवाल हैं तो हम उनका जवाब दिए देते हैं.

इंडिया से की स्कूल की पढ़ाई

सुहाना की शुरुआती शिक्षा इंडिया से ही हुई. वे ज्यादातर सेलिब्रेटी किड्स की तरह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी हैं. उनकी स्कूलिंग यहीं से कंप्लीट हुई है. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए यानी कॉलेज की डिग्री के लिए विदेश गईं.

लंदन के कॉलेज से ली डिग्री

सुहाना ने लंदन के Ardingly College से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की. यहां से उन्होंने बैचलर्स की डिग्री ली. ये एक बोर्डिंग स्कूल है जहां से शाहरुख की बेटी ने हायर एजुकेशन कंप्लीट की. इसके बाद सुहाना ने एक्टिंग के गुण सीखने की सोची और ड्रामा की पढ़ाई के लिए भी विदेशी धरती को ही चुना.

यहां से सीखे एक्टिंग के गुण

सुहाना ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी Tisch स्कूल ऑफ आर्ट्स से एक्टिंग के गुण सीखे. ये न्यूयॉर्क का कॉलेज है, जहां से सुहाना ने ड्रामा में डिग्री ली. ये एक साल का एक्टिंग डिग्री प्रोग्राम एक साल का है जो उन्होंने 2016 में पूरा किया.

बेहतरीन खिलाड़ी भी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना एक ब्राइट स्टूडेंट रही हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने को तैयार रहती हैं. पढ़ाई के साथ ही वे खेलकूद में भी एक्टिव रहीं. उन्हें अंडर 14 फुटबॉल टीम का कैप्टन भी बनाया गया था. इसके अलावा भी सुहाना ने बहुत सी फील्ड्‌स में अच्छा परफॉर्म किया.

लिट्रेचर और पोएट्री में रुझान

रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि पढ़ाई के साथ ही सुहाना एक्टिंग और स्टोरी राइटिंग में भी रुचि रखती हैं. उन्होंने कथा स्टोरी राइटिंग कांपटीशन जीता और लिट्रेचर और पोएट्री में भी हाथ आजमाया. उन्हें मल्टी-टैलेंडेट कहना गलत नहीं होगा. कुछ समय पहले उन्होंने फिल्मों में भी डेब्यू किया और अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर के साथ फिल्म आर्चीज में दिखी. उनकी नयी चीजें करने का शौक है और वे रिस्क लेने से नहीं डरती.

उनका जन्म 22 मई 2022 को मुंबई में हुआ. शाहरुख खान और गौरी खान उनके पिता-माता हैं. सुहाने के दो भाई हैं आर्यन खान और अबराम खान. आर्यन सबसे बड़े हैं और अबराम छोटे हैं. सुहाना मझली संतान हैं. 

यह भी पढ़ें: IIM में एडमिशन लेना गरीबों के लिए कितना मुश्किल, नव्या जैसे रईसों के लिए कितना आसान? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget