एक्सप्लोरर

IIM में एडमिशन लेना गरीबों के लिए कितना मुश्किल, नव्या नवेली जैसे रईसों के लिए कितना आसान?

IIM Fees: आईआईएम में एडमिशन लेने के लिए कितनी जेब ढीली करनी पड़ती है. संस्थान के मुताबिक फीस में क्या अंतर होता है और कितने लाख में कोर्स पूरा होता है?

IIM Fees For Various Courses: जब से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है, तब से ये और दूसरे मैनेजमेंट संस्थान चर्चा में आ गए हैं. यहां कौन से कोर्स हो सकते हैं से लेकर इनकी फीस क्या होती है तक बहुत से मुद्दों पर चर्चा चल रही है. इस बीच ये बात भी उठी कि नव्या को आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई करने के लिए कितनी फीस चुकनी पड़ी. क्या ये संस्थान केवल रईसों के लिए हैं या आमजन भी यहां एडमिशन ले सकते हैं.

कितनी लगती है फीस

आईआईएम्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कराने वाले संस्थान हैं जिनका मुख्य कोर्स एमबीए है. यहां से कैंडिडेट एमबीए या पीजी डिप्लोमा इन एमबीए जैसे कोर्स करना प्रिफर करते हैं. मोटी तौर पर हर आईआईएम और वहां के हर कोर्स की फीस अलग होती है पर एक मोटी अंदाजा हम यहां आपको बता रहे हैं.

लाखों खर्च होते हैं

लोकेशन के मुताबिक आप जहां से एमबीए कर रहे हैं, उसके अनुरूप 17 से 25 लाख रुपये तक फीस आपको चुकानी पड़ सकती है. जैसे आईआईएम अहमदाबाद की फीस 25 लाख रुपये है, बैंगलोर की 24.50 लाख, कलकत्ता की 23 लाख, इंदौर की 21.17 लाख और लखनऊ की 26.50 लाख, कोझिकोड की 20 लाख रुपये, जम्मू की 15 लाख रुपये.

ये तो थी ट्‌यूशन फीस की बात जिसकी सटीक जानकारी आपको वेबसाइट से मिलेगी, ये एक एवरेज फीस है. इसके अलावा कैंडिडेट को संस्थान के मुताबिक साल के 60 हजार से 3 लाख 20 हजार रुपये तक हॉस्टल फीस के रूप में भी भरने पड़ते हैं.

ब्रेकडाउन करें फीस का

अगर इस टोटल फीस का ब्रेक डाउन करें तो वो कई हिस्सों में बंट जाती है. उदाहरण के लिए हम आईआईएम अहमदाबाद ही लेते हैं. यहां की टोटल फीस है 28 लाख, कॉशन के रूप में डिपॉजिट करायी जाने वाली जनरल फीस है 15,000 रुपये, हॉस्टल के लिए जमा करायी जाने वाली कॉशन फीस है 5,000 रुपये और मेस का हर टर्म का एडवांस है करीब 30,000 रुपये.

इसी तरह आईआईएम बैंग्लोर से पढ़ाई करने के लिए टोटल फीस 24,50,000 के करीब है. इसमें कॉशन फीस (जनरल) 15,000 जमा करायी जाती है. कॉशन फीस, हॉस्टल 5,000 जमा करायी जाती है. मेस का हर टर्म का चार्ज 30,000 के करीब है और हॉस्टल की फीस 20,000 प्रति टर्म तक है.

कोर्स के मुताबिक बदलती है फीस

फीस इस बात के अलावा कि आप कहां से कोर्स कर रहे हैं, इस बात पर भी डिपेंड करती है कि आप कौन सा कोर्स कर रहे हैं. जैसे आईआईएम अहमदाबाद से पीजीपी (एमबीए) करने की फीस 28 लाख रुपये है.

पीजीपी – एफएबीएम (फूड एंड एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) की फीस 22 लाख रुपये है. पीजीपीएक्स (वर्किंग प्रोफेशनल के लिए एमबीए) की फीस 34.95 लाख रुपये है. ईपीजीपी की फीस (एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम) 22 लाख रुपये है. 

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी पद के लिए 46 हाजार ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट ने किया अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget